हंसते-हंसते लोट पोट हो जाएंगे इन बॉलीवुड सेलेब्स के फनी निक नेम जानकर
दोस्तों अक्सर घर में या स्कूल में लोग हमारे निक नेम रख देते हैं जो बेहद फनी और मजाकिया होता है। तो आज हम आपको बॉलीवुड सेलेब्स के निक नेम बताने जा रहे हैं जो बेहद फनी है। इन नामों को सुनने के बाद आप खुद भी हैरान हो जाएंगे, वहीं कुछ के निक नेम को सुनने के बाद आपकी हंसी रोक नहीं रूकेगी।
अभिनेता रणबीर कपूर का निक नेम डब्बू है। उनके चानहने वाले दोस्त और घरवाले उनको डब्बू बुलाते है। है ना ये बेहद फनी नाम। वहीं उनकी मां उनको रेमंड कहती हैं।
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का निक नेम मिमी हैं। हालांकि दुनिया उनको पीसी के नाम से जाती है लेकिन इसके अलावा उनको मिठू भी बुलाया जाता है।
आलिया भट्ट का नाम सबसे क्यूट है उनके परिवार में उनको सभी लोग आलू कहकर बुलाते हैं क्योंकि वो बचपन में काफी मोटी हुआ करती थी।
अभिनेता ऋतिक रोशन का नाम डग्गू है जो बेहद फनी है। उनको इस नाम से उनके परिवार के लोग और दोस्त बुलाते हैं।
अभिनेता गोविंदा का नाम छी छी है। ये नाम सुनकर आपको थोड़ा अजीब जरूर लगेगा लेकिन ये सच है। गोविंदा को लोग छी छी के नाम से बुलाते है।
करीना कपूर खान को उनके चाहने वाले बेबो के नाम से बुलाते हैं।
वहीं करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर को लोग लोलो के नाम से बुलाते हैं।
सोनम कपूर को लोग जीराफ के नाम से बुलाते हैं जो काफी अजीब है। हालांकि उनका ये नाम क्या है इसके बारे में तो कुछ नहीं पता।
बिपाशा बसु को लोग बोनी के नाम से बुलाते है। उनका निक नेम यही है।