Samachar Nama
×

4 साल बाद Chakda Xpress से फिर धमाकेदार कमबैक के लिए तैयार Anushka Sharma, फिल्म का टीजर वीडियो लॉन्च 

4 साल बाद Chakda Xpress से फिर धमाकेदार कमबैक के लिए तैयार Anushka Sharma, फिल्म का टीजर वीडियो लॉन्च 

अगर आप लंबे समय से बॉलीवुड फिल्म स्टार अनुष्का शर्मा को सिल्वर स्क्रीन पर मिस कर रहे हैं, तो उनके स्वागत के लिए तैयार हो जाइए। फिल्म स्टार अनुष्का शर्मा ने आखिरकार लंबे समय बाद अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। अभिनेत्री जल्द ही अपनी अगली फिल्म चकदा एक्सप्रेस के साथ दर्शकों के बीच पहुंचने वाली हैं। खास बात यह है कि यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। अभिनेत्री ने एक अनाउंसमेंट टीजर वीडियो के जरिए इसकी जानकारी दी है।

परी स्टार अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी अगली फिल्म का अनाउंसमेंट टीजर वीडियो जारी कर अपना दमदार लुक दिखाया है। इस वीडियो के जरिए अभिनेत्री ने बताया है कि वह अपनी अगली फिल्म में एक क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगी। दरअसल, यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की कहानी पर आधारित है। जिसमें अभिनेत्री अनुष्का शर्मा झूलन गोस्वामी का किरदार निभाने वाली हैं। इस अनाउंसमेंट टीजर वीडियो में अनुष्का शर्मा क्रिकेट के मैदान पर दमदार एंट्री करती नजर आ रही हैं। आप इस वीडियो को यहां देख सकते हैं।

4 साल बाद वापसी करेंगी अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा लगभग 4 साल बाद पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रही हैं। वह आखिरी बार शाहरुख खान, कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म जीरो में नजर आई थीं। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। हालांकि, यह फिल्म उस समय बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया से ब्रेक ले लिया था। इसी दौरान अनुष्का शर्मा अपने पहले बच्चे की मां बनीं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर वामिका का जन्म हुआ। अब अनुष्का शर्मा फिर से फिल्मी दुनिया में अपनी दूसरी पारी की तैयारी में जुट गई हैं। एक्ट्रेस ने बताया है कि इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।

Share this story

Tags