Samachar Nama
×

विद्या सिन्हा और अमोल पालेकर थे अच्छे दोस्त, याद कर हुए भावुक

70 और 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री विद्या सिन्हा का बीते दिन यानी 15 अगस्त को निधन हो गया। विद्या के निधन की खबर को सुनने के बाद अभिनेता और डायरेक्टर अमोल पालेकर को काफी सदमा पहुंचा है। आपको बता दें कि विद्या सिन्हा और अमोल पालेकर काफी अच्छे दोस्त थे। सिन्हा को याद करते हुए अमोल भावुक हुए। विद्या बहुत ही अच्छी इंसान थी। हमेशा जिंदा दिल रहती थी। उनकी हंसी में सच्चाई दिखती थी।
विद्या सिन्हा और अमोल पालेकर थे अच्छे दोस्त, याद कर हुए भावुक

70 और 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री विद्या सिन्हा का बीते दिन यानी 15 अगस्त को निधन हो गया। विद्या सिन्हा ने अपने अभिनय करियर के दौरान एक से बढ़कर एक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनका निधन गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। वे 71 साल की थीं। विद्या सिन्हा के निधन की खबर को सुनने के बाद अभिनेता और डायरेक्टर अमोल पालेकर को काफी सदमा पहुंचा है। आपको बता दें कि विद्या सिन्हा और अमोल पालेकर काफी अच्छे दोस्त थे। सिन्हा को याद करते हुए अमोल भावुक हुए। उनसे खास बातचीत के कुछ पल।विद्या सिन्हा और अमोल पालेकर थे अच्छे दोस्त, याद कर हुए भावुक

अमोल कहते हैं कि, विद्या बहुत ही अच्छी इंसान थी। हमेशा जिंदा दिल रहती थी। उनकी हंसी में सच्चाई दिखती थी। सदियों से हम दोनों एक-दूसरे को जानते थे। वे कभी बदली नहीं। फिल्म ‘रजनीगंधा’ (1974) की शूटिंग से पहले ही हम दोनों एक-दूसरे से मिले थे। बासू चैटर्जी, फिल्म के डायरेक्टर ने हम दोनों को शूट से पहले प्रैक्टिस करने के लिए कहा था। मैं थिएटर ग्रूप से आता हूं और विद्या इस इंडस्ट्री में काफी नई थी। मेरी मदद से वे कैमरे के सामने कंफर्टेबल होना चाहती थीं। हम दोनों तभी अच्छे दोस्त बने। मैं उस समय दिल्ली में अपनी शूटिंग पूरी कर रहा था। शूट के बाद हम दोनों काफी घूमते थे। इसी के साथ हमारी बॉन्डिंग अच्छी हुई। एक्टिंग के बाद भी हम दोनों एक दूसरे से टच में रहे।विद्या सिन्हा और अमोल पालेकर थे अच्छे दोस्त, याद कर हुए भावुक

एक-दसूरे से मिले और रोज बात होने लगी। जब भी मैं मुंबई जाता था तो हम दोनों लंच पर जाते थे। जब विद्या पूणे में रहती थीं तब वे मेरे से मिलने आती थीं। मुझे जहां तक याद है विद्या काफी लंबे समय तक पूणे रही और बीच-बीच में हमसे मिलने मुंबई आती रही।

सेट पर भी वे बहुत ही बढ़िया इंसान थी। हम दोनों के बीच काफी अच्छी केमिस्ट्री जमती थी। फिर चाहे वह ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन। उनके साथ शूटिंग करना अपने आप में एक यादगार पल रहा।विद्या सिन्हा और अमोल पालेकर थे अच्छे दोस्त, याद कर हुए भावुक

हम दोनों एक दूसरे से काफी बातें करते थे। लेकिन ताज्जुब की बात ये है कि हमने कभी फिल्म से जुड़ी कोई बात नहीं की। पर्सनल परेशानियों समेत कई चीजों पर बातचीत होती रहती थी।

मेरे 70वें जन्मदिन पर सांध्या ने मेरे लिए पार्टी रखी। जहां मेरे सभी दोस्तों को बुलाया गया। स्कूल के दोस्त भी इस पार्टी में शामिल थे। विद्या भी इस पार्टी में आई थी और उसके लिए यह मोमेंट काफी इमोशनल था।विद्या सिन्हा और अमोल पालेकर थे अच्छे दोस्त, याद कर हुए भावुक

हाल ही में मेरी पेटिंग एक्जिबिशन में विद्या आई थी, जो मुंबई में हुई थी। मैंने उसे एक पेंटिंग गिफ्ट की थी। मेरे लिए वो देपहर बेहद खास थी। हम सभी लोग इकट्ठे होकर बासू दा के घर गए थे। बासू दा के लिए ये एक सरप्राइज था। जब भी मैं विद्या को याद करता हूं तो ये सभी चीजें याद आ जाती हैं।

70 और 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री विद्या सिन्हा का बीते दिन यानी 15 अगस्त को निधन हो गया। विद्या के निधन की खबर को सुनने के बाद अभिनेता और डायरेक्टर अमोल पालेकर को काफी सदमा पहुंचा है। आपको बता दें कि विद्या सिन्हा और अमोल पालेकर काफी अच्छे दोस्त थे। सिन्हा को याद करते हुए अमोल भावुक हुए। विद्या बहुत ही अच्छी इंसान थी। हमेशा जिंदा दिल रहती थी। उनकी हंसी में सच्चाई दिखती थी। विद्या सिन्हा और अमोल पालेकर थे अच्छे दोस्त, याद कर हुए भावुक

Share this story