Samachar Nama
×

फिल्म ब्रह्मास्त्र से सामने आया Ranbir Kapoor का वीडियो, Ayan Mukerji ने किया शेयर

ranbir

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि उनकी यह फिल्म इसी 9 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसमे रणबीर कपूर के साथ उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। अब इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र से रणबीर कपूर का नया वीडियो शेयर किया है। कुछ समय पहले अयान ने फिल्म से रणबीर कपूर की एक क्लिप शेयर की है। जिसमें रणबीर कपूर एक विशाल दैत्य का सामना करते दिखाई दे रहा है।

ranbir

वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर एक दैत्य से मुकाबला करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आवाज भी सुनाई देती है जिससे सुना जा सकता है कि, तुझ में अपने अस्त्र की ताकत है, कौन है तू? रणबीर कपूर की फिल्म से जुड़ा यह वीडियो सामने आते ही वायरल हो रहा है।

जिसे देखने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि इस वीडियो क्लिप में वॉइस ओवर में जो आवाज आ रही है वह किसी और की नहीं बल्कि रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की है।

ranbir

वहीं कई लोग यह आवाज मौनी रॉय की बता रहे हैं। आपको बता दें कि मौनी राय फिल्म में नेगेटिव रोल में नजर आने वाली है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अयान मुखर्जी ने लिखा कि, विश्वास नहीं हो रहा कि ब्रह्मास्त्र की रिलीज को 10 दिन है। अयान मुखर्जी द्वारा शेयर किए गए पोस्ट को आप यहां पर देख सकते है। आपको बता दें कि, फिल्म में ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में रिलीज की जाएगी।

ranbir

Share this story