Samachar Nama
×

हिंदी के बाद अब मराठी फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे Akshay Kumar, पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर निभाएंगे छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार

akshay
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार एक साल में चार से पांच  फिल्में करते है। आपको बता दें कि, उनकी इस साल 4 साल में रिलीज हुई है। जिसमे उन्होंने अलग अलग किरदार निभाए हैं और अब इसी बीच अक्षय कुमार को लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है। दरअसल बात ये कि, हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू चलाने वाले अक्षय कुमार अब मराठी फिल्मों में कदम रखने जा रहे हैं।

akshay

बॉलीवुड के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार महेश मांजरेकर की ऐतिहासिक फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौडले सात' के साथ मराठी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस मराठी फिल्म में पहली बार अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाने वाले है।

आपको बता दें कि, बीते दिन फिल्म से जुड़ा एक खास इवेंट मुंबई में आयोजित किया गया था। जिसमे राजनेता राज ठाकरे से लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी खास मेहमान के तौर पर पहुंचे थे। अक्षय कुमार ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए इसे एक बड़ी जिम्मेदारी बताया।

akshay

साथ ही उन्होंने कहा कि, मेरे लिए ये एक सपने के साकार होने जैसा है, मुझे लगता है कि, बिग स्क्रीन पर छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार को दर्शाना और निभाना खुद में ही एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। अक्षय कुमार की ये पीरियड ड्रामा फिल्म अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। हालांकि फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। अगर हम बात करें अक्षय कुमार के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाले है। जिसमे उनकी फिल्म् ओह माई गॉड 2, सेल्फी और बड़े मिया छोटे मियां जैसी फिल्में शामिल है।

akshay

Share this story