Samachar Nama
×

Aamir Khan की लाल सिंह चड्ढा का पहला रिव्यू आउट, इस शख्स ने देखने के बाद कहा ब्लाॅकबस्टर होगी फिल्म

aamir

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि उनकी ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के मौके पर इसी 11 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले लगातार विवादों में है। आपको बता दें कि आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लोग बायकाट करने की मांग कर रहे है।

aamir

सोशल मीडिया पर लगातार हैशटैग बायकाॅट लाल सिंह चड्ढा ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में लाल सिंह चड्ढा के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल बात ये है कि, फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ चुका है और फिल्म के एडवांस बुकिंग से पहले इसका पहला रिव्यू जरूर जान लें।

aamir

ओवरसीज सेंसर बोर्ड के सदस्य उमैर संधू ने हाल ही में फिल्म लाल सिंह चड्ढा को देख लिया और उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पहला रिव्यू भी दिया है। उमैर संधू ने लाल सिंह चड्ढा को 5 में से 4 स्टार दिए हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म को बेहतरीन बताया है। उन्होंने लिखा कि, कुल मिलाकर लाल सिंह चड्ढा एक मास्टर पीस है, एक शानदार फिल्म है। जो आपके दिल में उतरेगी और स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद भी आपकी यादों में बनी रहेगी।

aamir

उमैर संधू द्वारा शेयर किए गए पोस्ट को आप यहां पर देख सकते हैं। जिसमे उन्होंने इस फिल्म और फिल्म के कलाकारों के अभिनय की जमकर तारीफ की है। साथ ही उम्मीद जताई है कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट होने वाली है। बता दें कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को रिलीज होगी, जिसमे आमिर और करीना के अलावा नागा चैतन्य और मोना सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म हॉलीवुड की मशहूर फिल्म फाॅरेस्ट गंप का अधिकारिक हिंदी रीमेक है।

aamir


 

Share this story