Samachar Nama
×

मॉम-टू-बी सामंथा की छोटे पर्दे पर वापसी, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु तमिल कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' की होस्ट के रूप में छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि वह बचपन में अपनी मां के साथ 'मास्टरशेफ' देखा करती थीं।

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु तमिल कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' की होस्ट के रूप में छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि वह बचपन में अपनी मां के साथ 'मास्टरशेफ' देखा करती थीं।

अभिनेत्री ने यह भी माना कि वह हमेशा इस शो का हिस्सा बनना चाहती थीं। उन्होंने कहा, "शो का हिस्सा होना वाकई में मेरे लिए खास है, क्योंकि जब मैं छोटी थी, तो 'मास्टरशेफ' हमारे परिवार के लिए फैमिली शो हुआ करता था। मैं और मॉम हमेशा साथ में 'मास्टरशेफ' देखते थे और वही हमारा बॉन्डिंग टाइम होता था। कई सालों बाद 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' में सेलिब्रिटी जज बनना कुछ ऐसा है, जो मैंने कभी सोचा भी नहीं था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। इसलिए यह मेरे लिए बेहद खास है।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं हमेशा से ऐसे शो का हिस्सा बनना चाहती थी, जो टीवी पर पूरे परिवार के साथ देखा जा सके और यह मेरे लिए बिल्कुल परफेक्ट शो है। इसका हिस्सा बनकर मैं बेहद खुश हूं।"

कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' में अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु होस्ट और शो रनर के रूप में लीड कर रही हैं। उनके साथ इस शो में आरजे विजय भी होस्ट के तौर पर नजर आएंगे। शो में खाने का जायका परखने और फैसला करने के लिए शेफ वेंकटेश भट, शेफ शशि चेलिया और शेफ श्रेया अडका जजों के तौर पर होंगे।

वहीं, कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में अभि, बालाजी मुरुगादॉस, धीना, जननी अशोक, मारिया जूलियाना, माथिचियम बाला, रवि मारिया, रेशमी मेनन, आरजे दीपक, शियारा, सिद्धार्थ और विनोथिनी शामिल हैं।

'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' शो का निर्माण 'बनिजय एशिया' ने किया है। इसका प्रीमियर सोमवार को रात 8 बजे सोनी विझा और सोनी लिव पर होगा।

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इस समय अपनी प्रेग्नेंसी और मातृत्व के नए खूबसूरत दौर में हैं। उन्होंने जून 2026 में अपनी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक पुष्टि की थी। अभिनेत्री और पति फिल्मकार राज निदिमोरु अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।

सामंथा ने यह खबर अपनी फिल्म 'मा इंटी बंगाराम' की सफलता के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में साझा की थी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि वह कुछ समय के लिए अभिनय से दूरी बनाएंगी और मातृत्व अवकाश लेंगी।

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम

Share this story