Samachar Nama
×

मोहनलाल ने शुरू की अपनी नई फिल्म की शूटिंग, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। मलयालम अभिनेता मोहनलाल डायरेक्टर अनूप सत्यन की अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म 'एल368' में नजर आएंगे। अभिनेता ने सोमवार को बताया कि फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है।

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। मलयालम अभिनेता मोहनलाल डायरेक्टर अनूप सत्यन की अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म 'एल368' में नजर आएंगे। अभिनेता ने सोमवार को बताया कि फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है।

मोहनलाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की पुष्टि करते हुए लिखा, "'एल368' की शूटिंग चल रही है।" अभिनेता ने पोस्ट में निर्देशक के साथ पूरी टीम को भी टैग किया है।

इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2026 के आखिरी हफ्ते में कोच्चि में एक पारंपरिक पूजा समारोह के साथ आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी थी, जिसमें फिल्म की पूरी टीम समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। इसे फिलहाल 'एल368' कहा जा रहा है। फिल्म का निर्माण आशीर्वाद सिनेमाज और बिनु जॉर्ज अलेक्जेंडर द्वारा मिलकर किया जा रहा है। फिल्म का संगीत जेक्स बिजॉय दे रहे हैं।

फिल्म का ऑफिशियल लॉन्च प्रोड्यूसर बिनू जॉर्ज अलेक्जेंडर की मां ने पारंपरिक दीप जलाकर किया था। मोहनलाल ने खुद फिल्म के पहले शॉट के लिए क्लैपबोर्ड बजाया था, जिसे देख वहां मौजूद सभी लोग काफी खुश हुए थे।

मेकर्स ने इस मौके पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज किया था। पोस्टर में मोहनलाल एक छोटी बच्ची के साथ बैठे मुस्कुरा रहे हैं, जबकि एक अन्य बच्ची उनकी पीठ पर झुकी हुई है और उसके हाथ में कागज का खिलौना है।

फिल्म की टेक्निकल टीम भी काफी दमदार है। अनूप सत्यन द्वारा लिखी और डायरेक्ट की जा रही इस फिल्म की सिनेमैटोग्राफी शहनाद जलाल करेंगे। फिल्म का म्यूजिक जेक्स बेजॉय देंगे। आर्ट डायरेक्शन प्रशांत माधव का होगा और स्टंट सिल्वा कोरियोग्राफ करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, डायरेक्टर अनूप सत्यन की 'वराने आवश्यकमुंड' के बाद यह दूसरी फिल्म होगी, जो एक कॉमेडी-एक्शन एंटरटेनर होगी। इसमें एक्टर मुकेश भी अहम रोल में नजर आएंगे। मलयालम सिनेमा की यह पसंदीदा जोड़ी लंबे समय बाद स्क्रीन साझा कर रही है। इससे पहले दोनों साल 2011 में आई प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म 'ओरु मरुभूमि कत्था' में नजर आए थे। इसके अलावा, उन्होंने 2014 की फिल्म 'पेरुचाजी' में भी स्क्रीन साझा की थी।

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम

Share this story