सेंसर बोर्ड की कैंची के बीच 'Mirzapur द मूवी' को मिला Clearance! जानें कितने मिनट का होगा गुड्डू भैया का गदर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज की यह फिल्म भारत की सबसे चर्चित OTT फ्रेंचाइजी में से एक ‘मिर्जापुर’ को पहली बार बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है। फिल्म के टीजर और ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों के बीच काफी बज बना दिया है।
अब फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से ‘A’ सर्टिफिकेट मिल गया है। यानी फिल्म में दर्शकों को पहले से भी ज्यादा बोल्ड और इंटेंस कंटेंट देखने को मिल सकता है।
3 घंटे 17 मिनट लंबी होगी फिल्म
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने सेंसर प्रक्रिया पूरी कर ली है। फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया है और इसका रनटाइम करीब 3 घंटे 17 मिनट बताया जा रहा है।
इतने लंबे रनटाइम के साथ मेकर्स दर्शकों के लिए एक बड़ा सिनेमाई अनुभव पेश करने की तैयारी में हैं। ‘मिर्जापुर’ की दुनिया, उसके चर्चित किरदारों और कहानी के अंदाज को अब बड़े पर्दे पर पहले से ज्यादा भव्य तरीके से दिखाया जाएगा।
फैंस को फिर देखने मिलेंगे पसंदीदा किरदार
‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के किरदारों ने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। कालीन भैया, गुड्डू पंडित और इस दुनिया से जुड़े दूसरे किरदारों की वापसी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।
टीजर और ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर खूब चर्चा देखने को मिली। अब ‘A’ सर्टिफिकेट मिलने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।
फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि यह बड़े पर्दे पर भी ‘मिर्जापुर’ वाला वही एक्शन, ड्रामा और भौकाल बरकरार रखेगी, जिसके लिए यह फ्रेंचाइजी जानी जाती है।
कौन बना रहा है ‘मिर्जापुर: द मूवी’?
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है, जबकि फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले पुनीत कृष्णा ने लिखा है।
फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
लंबे समय से इंतजार कर रहे ‘मिर्जापुर’ के फैंस के लिए अब रिलीज डेट भी सामने है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
OTT पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करने के बाद अब यह फ्रेंचाइजी थिएटर में कितना बड़ा असर छोड़ती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। ‘A’ सर्टिफिकेट और 3 घंटे 17 मिनट के रनटाइम ने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

