Samachar Nama
×

माइकल जैक्सन से 'नफरत' करते हैं राम गोपाल वर्मा, मौत की खबर से टूट गया था दिल

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता निर्देशक राम गोपाल वर्मा अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दुनिया-जहान के विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखते नजर आते हैं। इस बीच उन्होंने लेटेस्ट पोस्ट में चौंकाने वाला खुलासा किया। राम गोपाल ने बताया कि वह दिवंगत अमेरिकी सिंगर-डांसर माइकल जैक्सन से 'नफरत' करते हैं।

राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर माइकल जैक्सन को लेकर एक बेहद भावुक और मार्मिक पोस्ट लिखा है। पोस्ट की शुरुआत उन्होंने “मुझे माइकल से नफरत है” शब्दों से की।

उन्होंने लिखा, "माइकल जैक्सन की कोई भी फिल्म देखने के बाद मेरी यादें 25 जून 2009 के उस भयानक दिन पर लौट आती हैं। उस रात मैं देर से सोया था। सुबह उठकर जब मैने टीवी स्क्रीन पर देखा तो न्यूज चल रही था, जिस पर लिखा था -“माइकल जैक्सन नहीं रहे। थोड़ी देर तक तो मुझे लगा कि यह बुरा सपना है। लेकिन खबरें लगातार चल रही थीं और यह सच था।"

साथ ही, उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग के दिनों की यादें भी साझा करते हुए बताया कि 2 जनवरी 1984 को विजयवाड़ा में एक दोस्त उन्हें एक छोटे अंधेरे वीडियो पार्लर ले गया, जहां उन्होंने माइकल जैक्सन का “थ्रिलर” वीडियो देखा। उन्होंने लिखा, “वह महज गाना या डांस नहीं था, बल्कि एक हमला था। माइकल का डांस, एनर्जी और स्क्रीन पर मौजूदगी अलौकिक लगी। वे हवा में तैरते थे। मैं सोचता था कि यह इंसान नहीं, ईश्वर है। “बीट इट”, “बिली जीन”, “स्मूथ क्रिमिनल”, “ब्लैक ऑर व्हाइट” जैसे वीडियोज बाइबिल की तरह रहे। मेरे फिल्म निर्माण के दौरान भी माइकल के वीडियो हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहे।"

राम गोपाल वर्मा ने लिखा कि विवादों ने उन्हें कभी प्रभावित नहीं किया। उनके लिए माइकल एक गुरुत्वाकर्षण बल थे। लेकिन उनकी मौत ने उन्हें बहुत दुख पहुंचाया। उन्होंने कहा, “मैं उनसे नफरत करता हूं क्योंकि उन्होंने साबित कर दिया कि वे भी इंसान थे। उन्हें भी ऑक्सीजन और खून की जरूरत थी। उनका दिल भी रुक सकता था।”

फिर भी माइकल के प्रति सम्मान जताते हुए उन्होंने लिखा, “मैं उनसे इतना प्यार करता हूं कि शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैं मानता हूं कि माइकल अब आकाशगंगाओं में मूनवॉक कर रहे होंगे।

--आईएएनएस

एमटी/

Share this story

Tags