Samachar Nama
×

मनोज तिवारी ने बेटियों संग मनाई दुर्गा अष्टमी, वीडियो में दिखा कन्या पूजन का भावुक पल

मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। चैत्र नवरात्रि में अष्टमी के दिन खास तौर पर मां दुर्गा की पूजा के साथ कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इस दिन नौ छोटी-छोटी कंजकों को भोजन करवाया जाता है और दक्षिणा दी जाती है। इस खास मौके पर आम लोगों के साथ-साथ मनोरंजन जगत के सितारे भी अपने-अपने अंदाज में इस त्योहार को मना रहे हैं। इसी कड़ी में भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और गायक मनोज तिवारी और अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने खास पोस्ट साझा कर लोगों का ध्यान खींचा।

मनोज तिवारी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह दुर्गा अष्टमी के अवसर पर अपनी बेटियों के पैरों पर आलता लगाते हुए नजर आ रहे हैं। यह परंपरा कन्या पूजन का एक अहम हिस्सा मानी जाती है, जहां बच्चियों को देवी का रूप मानकर उनका सम्मान किया जाता है।

वीडियो की खास बात यह भी है कि बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर उन्होंने अपने नए भोजपुरी गाने 'कौशल्या के राम जनमलें' का इस्तेमाल किया है। इस गाने को उन्होंने खुद प्रिया मल्लिक के साथ मिलकर गाया है। इस गाने के बोल भी मनोज तिवारी ने ही लिखे हैं और इसका संगीत नरेश विकल ने तैयार किया है।

वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा, "दुर्गा अष्टमी व राम नवमी की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। आप सब भी अपने राम व सीता रूप बच्चों पर प्यार बरसाएं।"

वहीं दूसरी ओर, अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने भी इस खास दिन को एक अलग और प्यारे अंदाज में मनाया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपनी कार में सफर करते नजर आ रहे हैं और उनकी गोद में उनकी बेटी बैठी हुई है।

इस वीडियो में उनकी बेटी हिंदी में गिनती बोलने की कोशिश कर रही है। जैसे ही वह गिनती भूल जाती है, अपारशक्ति उसे प्यार से सही गिनती याद करवाते हैं। यह वीडियो लोगों के बीच काफी वायरल हो रहा है।

इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''मेरी कंजक बड़ी हो गई है। हिंदी में गिनती करना सीख रही है आजकल। सभी को मेरी तरफ से अष्टमी की शुभकामनाएं और कंजकों को प्यार और सम्मान।''

--आईएएनएस

पीके/वीसी

Share this story

Tags