Samachar Nama
×

चैंपियंस ऑफ चेंज महाराष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित हुए Manoj Bajpayee, यहाँ देखिये अवॉर्ड शो के सभी विजेताओं की सूची 

चैंपियंस ऑफ चेंज महाराष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित हुए Manoj Bajpayee, यहाँ देखिये अवॉर्ड शो के सभी विजेताओं की सूची 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  मंगलवार की शाम मुंबई 'चैंपियंस ऑफ चेंज महाराष्ट्र' इवेंट से सजी, जहां बी टाउन के तमाम सितारों ने शिरकत की. यहां महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने विजेताओं को स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इसके अलावा जस्टिस केजी बालाकृष्णन और ज्ञान सुधा मिश्रा समेत कई सेलेब्स को चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यहां हम जानेंगे कि इस सम्मान समारोह में कौन-कौन सी हस्तियां शामिल हुईं और किसे सम्मानित किया गया।

,
इन कलाकारों को 'चैंपियंस ऑफ चेंज' अवॉर्ड से नवाजा गया
इस फंक्शन में शिल्पा शेट्टी, कृति सेनन, मनोज बाजपेयी समेत कई सितारे शामिल हुए. अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और मनोज बाजपेयी को 'चैंपियंस ऑफ चेंज महाराष्ट्र' के सम्मान से सम्मानित किया गया. शिल्पा शेट्टी और मनोज बाजपेयी ने भी अपने अवॉर्ड हाथ में लेकर कैमरे के सामने पोज दिए. शिल्पा शेट्टी साड़ी में यह अवॉर्ड लेने पहुंची थीं। एक्ट्रेस का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस दौरान मनोज बाजपेयी ब्लैक शर्ट, पैंट और रेड कोट में अवॉर्ड लेने स्टेज पर पहुंचे।

'चैंपियंस ऑफ चेंज' कार्यक्रम में अर्जुन रामपाल, सोनू सूद और फराह खान भी शामिल हुए। अर्जुन रामपाल ब्लैक आउटफिट पहने मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज देते नजर आए. दोनों एक्टर्स के साथ फराह खान भी हाथ में अवॉर्ड थामे नजर आईं. इनके अलावा कृति सेनन, निर्देशक राजकुमार हिरानी और फिल्म निर्माता संदीप सिंह, निर्देशक अब्बास-मस्तान, क्रिकेटर सुनील गावस्कर को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Share this story

Tags