Samachar Nama
×

'लव एंड वॉर' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आउट, खून से सनी शर्ट में दिखा रौबदार अंदाज

मुंबई, 24 सितंबर (आईएएनएस)। संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'लव एंड वॉर' के मेकर्स ने गुरुवार को अभिनेता रणबीर कपूर का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ-साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हैं।

मुंबई, 24 सितंबर (आईएएनएस)। संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'लव एंड वॉर' के मेकर्स ने गुरुवार को अभिनेता रणबीर कपूर का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ-साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हैं।

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर रणबीर का लुक शेयर किया, जिसमें अभिनेता एक दमदार लुक में नजर आ रहे हैं, उनकी शर्ट की आस्तीन पर खून के धब्बे लगे हैं और शर्ट पर गोली का निशान भी दिख रहे है। साथ ही, उनके चेहरे पर गंभीर भाव हैं। लुक जारी कर लिखा, "वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून। संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में।"

मेकर्स ने अपनी पोस्ट के साथ अभिनेता विक्की कौशल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को भी टैग किया है। फिल्म 'लव एंड वॉर' दुनियाभर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग हाल ही में पूरी हो चुकी है, जिसके बाद यह पोस्टर सामने आया है। रणबीर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर यह प्रोजेक्ट अब जनवरी 2027 में रिलीज से पहले पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में पहुंच गया है।

हालांकि, फिल्म 'लव एंड वॉर' को पहले क्रिसमस 2025 पर रिलीज करने की घोषणा की गई थी लेकिन कुछ वजह से इसे टाल दिया गया था और मार्च 2026 में रिलीज करने के लिए बताया गया था। अब मेकर्स ने 21 जनवरी 2027 को नई रिलीज डेट के तौर पर कन्फर्म किया है।

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी 'लव एंड वॉर' को जंग की पृष्ठभूमि पर बनी एक महाकाव्य रोमांटिक ड्रामा बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर और विक्की एयरफोर्स ऑफिसर के किरदार में हैं, जिनकी जिंदगी आलिया के किरदार से जुड़ जाती है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक कहानी और किरदारों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

यह फिल्म रणबीर का संजय लीला भंसाली के साथ रीयूनियन है। उन्होंने 2007 में भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आलिया पहले भंसाली के साथ 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में काम कर चुकी हैं जबकि 'लव एंड वॉर' विक्की की डायरेक्टर के साथ पहली फिल्म होगी।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story