Liger Teaser Vijay Devarakonda की फिल्म Liger का धमाकेदार टीजर रिलीज, अभिनेता का एक्शन देख फैंस भी हैरान
मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सुपरस्टार अभिनेता विजय देवरकोंडा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे है। विजय देवरकोंडा फिल्म लाइगर के साथ बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे है, जिसमे मुख्य किरदार के तौर पर उनके साथ अभिनेत्री अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। बीते दिन मेकर्स ने फिल्म को लेकर एक जानकारी दी थी की फिल्म का पहला लुक 31 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। हालांकि अब मेकर्स में अपना वादा पूरा करते हुए विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर का टीजर रिलीज कर दिया है।

53 सेकेंड के इस टीजर में अभिनेता विजय देवरकोंडा की झलक दिखाई दे रही है। इसके अलावा फिल्म में रॉनित रॉय की झलक भी नजर आ रही है। अगर हम बात करें फिल्म के टीजर की तो इसकी शुरूआत फाइट रिंग से होती है। जब रिंग में मुंबई के स्लम और चाय बेचने वाले एक फाइटर को दुनियाभर से इंट्रोड्यूस कराया जाता है।
VIJAY DEVERAKONDA: 'LIGER' FIRST GLIMPSE IS HERE... #FirstGlimpse of #Liger, starring #VijayDeverakonda and #AnanyaPanday with #MikeTyson... The PAN-#India film is directed by #PuriJagannadh. pic.twitter.com/86LrYOjN8l
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 31, 2021
लाइगर का टीजर देखने के बाद ये साफ हो गया कि फिल्म में विजय देवरकोंडा का धमाकेदार एक्शन और फाइट सीन देखने को मिलेगा। ये साल 2022 की दमदार एक्शन पर होने वाली हैं। जो बॉलीवुड के कई एक्शन अभिनेताओं को कड़ी टक्कर देगी।

विजय देवरकोंडा अनन्या पांडे और माइक टायसन मुख्य किरदार में नजर आने वाले है। इसे हिंदी सहित तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म अगले साल 25 अगस्त को रिलीज की जाएगी। फिल्म का निर्देशन पूरी जगन्नाथ ने किया है, इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शन तले किया गया है।


