Samachar Nama
×

लता मंगेशकर को खाने में जहर देकर मारने की हुई थी कोशिश, मनोज मुंतशिर करेंगे बड़ा खुलासा

मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर फिल्म 'बॉर्डर-2' के गानों को लेकर छाए हैं।
लता मंगेशकर को खाने में जहर देकर मारने की हुई थी कोशिश, मनोज मुंतशिर करेंगे बड़ा खुलासा

मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर फिल्म 'बॉर्डर-2' के गानों को लेकर छाए हैं।

फिल्म के सभी गानों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है, लेकिन अब वे कुछ ऐसा बताने वाले हैं, जिसे जानकर हर भारतीय का दिल दुख से भरने वाला है। 6 फरवरी को भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर की पुण्यतिथि थी और शनिवार को सिंगर लता मंगेशकर से जुड़े हैरान कर देने वाले किस्से से पर्दा उठाएंगे।

मनोज मुंतशिर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का हिस्सा बनने वाले हैं और शनिवार का शो लता मंगेशकर को समर्पित रहने वाला है। शो में सिर्फ लता मंगेशकर की बातें होंगी, जिन्होंने आखिरी सांस तक संगीत को भगवान की तरह पूजा था।

मनोज मुंतशिर ने खुद इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने शो का प्रोमो शेयर कर लिखा, "लता दीदी के बारे में आप बहुत कुछ जानते होंगे, पर क्या ये जानते हैं कि एक बार उन्हें खाने में जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी? ऐसी कई कहानियां जो कभी सुनाई नहीं गईं, मैं सुनाऊंगा, इंडियन आइडल में, आज रात 8 बजे।"

प्रोमो में मनोज मुंतशिर लता मंगेशकर की तस्वीर पर फूल चढ़ाते दिख रहे हैं और शो के बाकी जज श्रेया घोषाल और विशाल डडलानी भी लता मंगेशकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इसके अलावा, मनोज स्टेज पर स्वर्गीय सिंगर के बारे में काफी कुछ बताते दिख रहे हैं, लेकिन वो क्या है, इसके लिए आज रात का इंतजार करना होगा।

वहीं दूसरे प्रोमो में सभी को मस्ती करते हुए देखा जा रहा है। श्रेया घोषाल और मनोज मुंतशिर के गानों के नामों की जुगलबंदी सभी का दिल जीत रही है।

बता दें कि सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल शनिवार और रविवार को सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाता है और शो में कई बड़े स्टार्स और संगीत से जुड़ी हस्तियों को देखा जा चुका है।

शो में 90 के दशक की यादों को ताजा करने के लिए जया प्रदा, हेमा मालिनी समेत कई अभिनेत्रियों को देखा जा चुका है।

--आईएएनएस

पीएस/एबीएम

Share this story

Tags