Samachar Nama
×

लता मंगेशकर की सुरीली आवाज और सदाबहार गीत लोगों के दिलों में बसे, जयंती पर मुख्यमंत्रियों पर ने किया याद

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। भारत रत्न’ स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। भारत रत्न’ स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, "स्वर साम्राज्ञी, 'भारत रत्न' लता मंगेशकर की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। भारतीय संगीत की विरासत को समृद्ध बनाने में उनका अमूल्य योगदान और उनकी अनुपम स्वर साधना सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहकर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणापुंज बनी रहेगी।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में कहा, "संगीत जगत को अपनी मधुर आवाज से समृद्ध करने वाली, भारत रत्न, ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन!उनकी सुरीली आवाज और सदाबहार गीत आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं। संगीत के क्षेत्र में उनका अमर योगदान सदैव याद किया जाएगा।"

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पर पोस्ट किया, "स्वर कोकिला एवं भारत रत्न लता मंगेशकर जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। अपनी मधुर आवाज और अद्भुत गायन से उन्होंने भारतीय संगीत को विश्वभर में नई पहचान दिलाई। उनके सुरों की मिठास और संगीत साधना की विरासत सदैव श्रोताओं के दिलों में जीवंत रहेगी। उनका स्वर भारतीय संगीत की अमूल्य धरोहर है, जिसकी गूंज आने वाली पीढ़ियों तक सुनाई देती रहेगी।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में कहा, "28 सितंबर 1929 को जन्मीं लता मंगेशकर जी ने अपने सुरों से एक ऐसा संसार रचा, जिसमें भारत आज भी अपनी भावनाओं को सुनता है। कभी उनकी आवाज़ प्रार्थना बनकर मन में उतरी, कभी प्रेम की स्मृति बनकर ठहरी और कभी राष्ट्रभक्ति के स्वर में पूरे देश की आंखें नम कर गई। भारत रत्न, स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती पर भावपूर्ण नमन।"

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा, "सादगी, सौम्यता और मधुर स्वर की अद्वितीय प्रतिमूर्ति, भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला एवं सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।उनकी अमर आवाज़ ने भारतीय संगीत को विश्वभर में नई पहचान दिलाई। उनके स्वर और साधना की मधुर स्मृतियाँ सदैव संगीत प्रेमियों के हृदय में जीवंत रहेंगी। स्वर कोकिला को विनम्र नमन।"

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट किया, " मां सरस्वती की अनन्य साधिका, 'स्वर कोकिला' के नाम से सुप्रसिद्ध एवं 'भारत रत्न' से अलंकृत लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! भारतीय संगीत जगत को समृद्ध बनाने में लता मंगेशकर का योगदान अविस्मरणीय है। उनकी मधुर आवाज सदैव हर पीढ़ी के श्रोताओं को मोहित करती रहेगी।"

--आईएएनएस

ओपी/एएस

Share this story