Samachar Nama
×

'लालो' की सफलता से गदगद प्रतीक गांधी, बोले- फिल्म ने गुजराती सिनेमा को चमकाया

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। साल 2025 में रिलीज गुजराती फिल्म 'लालो–कृष्ण सदा सहायताते' गुजराती सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने विश्व स्तर पर 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया और अब यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली गुजराती फिल्म बन गई है। इस सफलता पर अभिनेता प्रतीक गांधी उत्साहित नजर आए।
'लालो' की सफलता से गदगद प्रतीक गांधी, बोले- फिल्म ने गुजराती सिनेमा को चमकाया

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। साल 2025 में रिलीज गुजराती फिल्म 'लालो–कृष्ण सदा सहायताते' गुजराती सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने विश्व स्तर पर 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया और अब यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली गुजराती फिल्म बन गई है। इस सफलता पर अभिनेता प्रतीक गांधी उत्साहित नजर आए।

अभिनेता प्रतीक गांधी ने गुजराती फिल्म 'लालो–कृष्ण सदा सहायताते' की सफलता पर गर्व जताया। उन्होंने इसे गुजराती सिनेमा के लिए एक बड़ा मील का पत्थर बताया, जिसने क्षेत्रीय सिनेमा की छवि को चमकाया है। फिल्म की सफलता पर प्रतीक ने कहा, “लालो का 100 करोड़ पार करना गुजराती सिनेमा के लिए गर्व का क्षण है। यह पूरी टीम के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। टीम ने फिल्म शुरू करते समय यह भी नहीं सोचा था कि यह पूरी होगी या नहीं, लेकिन ईमानदारी और प्रक्रिया पर भरोसा रखकर उन्होंने कमाल कर दिखाया। इसने मुझे याद दिलाया कि ज्यादा सोचने के बजाय काम ईमानदारी से करते रहना चाहिए। यही विश्वास फिल्म में झलकता है और मुझे गर्व है कि लालो ने गुजराती सिनेमा को और चमकाया है।”

सोनी लाइव पर गुजराती और हिंदी दोनों में फिल्म की स्ट्रीमिंग शुरू हो चुकी है। प्रतीक गांधी ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि यह अब सोनी लाइव पर वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर के साथ उपलब्ध है। उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि ज्यादा दर्शक इसे देख पाएंगे। उम्मीद है कि इसकी सरल और दिल को छूने वाली कहानी हर किसी तक पहुंचेगी।

भक्ति आधारित फिल्म अक्टूबर 2025 में रिलीज हुई थी। शुरुआत में छोटे स्तर पर शुरू हुई, लेकिन देखते ही देखते बड़ी हिट बन गई। छोटे बजट में बनी फिल्म ने विश्व स्तर पर 120 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की, जिसमें भारत में करीब 97 करोड़ नेट और विदेशों में 7.5 करोड़ शामिल हैं। यह गुजराती सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर है।

फिल्म की कहानी एक रिक्शा ड्राइवर की है, जो एक फार्महाउस में फंस जाता है। वहां भगवान कृष्ण के दर्शन होते हैं, जो उसे पुराने बुरे सपनों से मुकाबला करने और खुद को खोजने की यात्रा पर ले जाते हैं। यह कहानी भक्ति, आत्म-खोज और परिवर्तन की है, जो दर्शकों के दिल को छू गई और उन्हें पसंद आई।

फिल्म में मुख्य भूमिका रीवा राछ ने निभाई है और करण जोशी, मिष्टी कडेचा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। निर्देशन अंकित सखिया ने किया है और लेखन कृष्णांश वाजा, विक्की पूर्णिमा तथा अंकित सखिया ने संयुक्त रूप से किया है। प्रोडक्शन में मैनिफेस्ट फिल्म्स, जय व्यास प्रोडक्शंस और अजय बलवंत पडारिया शामिल हैं।

--आईएएनएस

एमटी/पीयूष

Share this story

Tags