CJP प्रदर्शन में मौत के दावे पर भड़कीं कुणिका सदानंद, वीडियो में बोलीं- 'गलत जानकारी मत फैलाइए'; पुलिस से भी हुई तीखी बहस
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान कथित मौत के दावों को लेकर अभिनेत्री कुणिका सदानंद खुलकर सामने आईं। जंतर-मंतर और संसद मार्च के दौरान प्रदर्शन स्थल पर पहुंचीं कुणिका ने सोशल मीडिया और कुछ लोगों द्वारा फैलाए जा रहे मौत के दावों पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि बिना पुष्टि के गलत जानकारी फैलाना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। प्रदर्शन के दौरान कुणिका सदानंद की पुलिस अधिकारियों से भी तीखी बहस हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
'गलत-गलत बातें मत फैलाइए'
प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों से बातचीत के दौरान कुणिका सदानंद ने कहा कि किसी भी घटना को ढ़ा-चढ़ाकर पेश करना या बिना पुष्टि के मौत की खबरें फैलाना उचित नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर भरोसा करने के बजाय केवल आधिकारिक जानकारी पर विश्वास करें।उनका कहना था कि ऐसी भ्रामक सूचनाएं लोगों में डर और भ्रम पैदा करती हैं तथा हालात को और तनावपूर्ण बना सकती हैं।
पुलिस से हुई तीखी बहस
प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही पुलिस और कुणिका सदानंद के बीच भी कुछ देर तक बहस देखने को मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अभिनेत्री प्रदर्शनकारियों से मिलने और स्थिति जानने की कोशिश कर रही थीं, जबकि पुलिस सुरक्षा कारणों का हवाला देकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक रही थी।इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि कुछ देर बाद मामला शांत हो गया और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कुणिका सदानंद और पुलिस के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अभिनेत्री प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी पर अपनी बात रखती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
CJP प्रदर्शन को लेकर जारी है विवाद
गौरतलब है कि CJP का प्रदर्शन पिछले कई दिनों से चर्चा में बना हुआ है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार झड़प, लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल की घटनाएं भी सामने आई हैं। इसी बीच कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में प्रदर्शन के दौरान मौत होने के दावे किए गए, जिन्हें लेकर विवाद खड़ा हो गया।फिलहाल संबंधित अधिकारियों की ओर से इस तरह के दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपुष्ट खबरों और अफवाहों से बचें तथा केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें।

