Samachar Nama
×

खाली जमीन जब्त कर शुरू कराएं खेती, एक्टर सुनील लहरी ने सरकार को दिया बड़ा सुझाव

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। अभिनेता सुनील लहरी अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक बार फिर देश देश में खाली पड़ी जमीनों के सदुपयोग को लेकर एक खास सुझाव दिया।
खाली जमीन जब्त कर शुरू कराएं खेती, एक्टर सुनील लहरी ने सरकार को दिया बड़ा सुझाव

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। अभिनेता सुनील लहरी अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक बार फिर देश देश में खाली पड़ी जमीनों के सदुपयोग को लेकर एक खास सुझाव दिया।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि अगर लंबे समय तक कोई जमीन खाली है तो उसे सरकार के अंडर लेने के बाद वहां खेती करवानी चाहिए।

वीडियो में अभिनेता कहते हैं, "मैं पिछले दिनों अपने फार्म पर जा रहा था, तो मुंबई से निकलते मैंने देखा कि फार्म तक पहुंचते-पहुंचते तकरीबन दो-चार जगह पर खेती हो रही थी और यही हाल सारे देश का है। मेरा सरकार से अनुरोध है कि पूरे देश में एक तरह का कानून बनाए कि कोई भी जमीन अगर दो साल से ज्यादा खाली है, तो उसे सरकार जब्त कर ले।

उन्होंने आगे कहा, "इस तरह का कानून आने से ज्यादा से ज्यादा खेती होगी और महंगाई कम होगी और जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें काम करने का मौका भी मिल जाएगा।"

अभिनेता ने अपनी बात को खत्म करते हुए सभी से पूछा कि उनका यह सुझाव कैसा लगा और क्या इस तरह के सुझाव इस्तेमाल होने चाहिए।

अभिनेता सुनील टेलीविजन इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता हैं, जिन्होंने रामानंद सागर के ऐतिहासिक टीवी सीरियल 'रामायण' में 'लक्ष्मण' के किरदार से काफी लोकप्रियता हासिल की थी।

मध्य प्रदेश के दमोह के रहने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने अपने करियर की शुरुआत 'द नक्सलाइट' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'बहारों की मंजिल' और 'फिर आई बरसात' जैसी फिल्मों में काम किया था। हालांकि, बाद में रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की थी, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी।

इसके अलावा वे 'विक्रम और बेताल' (1985) और 'उत्तर रामायण' (1988) में भी नजर आ चुके हैं। सुनील लहरी वर्तमान में फिल्मों और टीवी से दूर हैं, लेकिन वे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Share this story

Tags