मां बनने के बाद कटरीना कैफ का पहला बर्थडे सेलिब्रेशन, विक्की कौशल ने शेयर की रोमांटिक फोटो; लिखा- "जान का जन्मदिन"
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने गुरुवार को मां बनने के बाद अपना पहला जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके पति और अभिनेता विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर पत्नी को जन्मदिन की बधाई दी। तस्वीर में विक्की और कटरीना एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। विक्की ने फोटो के साथ बेहद खास अंदाज में हिंदी में लिखा, "जान का जन्मदिन"। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस दोनों की जोड़ी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
घर पर परिवार के साथ मनाया खास दिन
इस बार कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने जन्मदिन का जश्न बेहद सादगी के साथ घर पर ही परिवार के बीच मनाया। सामने आई तस्वीर में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।फोटो में कटरीना के हाथ में केक का एक टुकड़ा दिखाई दे रहा है और वह मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, विक्की उन्हें गले लगाकर इस खास पल को यादगार बनाते दिख रहे हैं।
सिंपल लुक में नजर आए विक्की-कटरीना
जन्मदिन के मौके पर दोनों ने बेहद सिंपल और आरामदायक कपड़े पहने थे। कटरीना कैफ ने ब्लू डेनिम ड्रेस पहनी हुई थी, जबकि विक्की कौशल व्हाइट शर्ट और डार्क ट्राउजर में नजर आए।सेलिब्रेशन की जगह को भी साधारण लेकिन खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। बैकग्राउंड में व्हाइट और गोल्ड कलर के बैलून लगे हुए थे और साथ ही 'हैप्पी बर्थडे' का बैनर भी दिखाई दे रहा था।
मां बनने के बाद पहला जन्मदिन
कटरीना कैफ के लिए यह जन्मदिन बेहद खास रहा, क्योंकि यह मां बनने के बाद उनका पहला बर्थडे सेलिब्रेशन था। शादी के बाद विक्की और कटरीना अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखते हैं और खास मौकों पर ही फैंस के साथ झलकियां शेयर करते हैं।विक्की की इस पोस्ट के बाद फैंस और बॉलीवुड सितारों ने कटरीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर कपल की यह तस्वीर काफी पसंद की जा रही है।
फैंस ने लुटाया प्यार
कटरीना और विक्की की जोड़ी बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में शामिल है। दोनों की सादगी और एक-दूसरे के प्रति प्यार अक्सर फैंस का ध्यान खींचता है।विक्की की इस प्यारी पोस्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह अपनी पत्नी के खास दिनों को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते।

