Samachar Nama
×

काफी पढ़ी-लिखी हैं संजय कपूर की दूसरी पत्नी, खूबसूरती में करिश्मा कपूर को देती हैं कड़ी टक्कर

sdaf

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन हो गया है। इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। हर कोई संजय की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है। संजय कपूर ने साल 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी। करिश्मा से तलाक के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की। आइए जानते हैं कौन हैं प्रिया सचदेव?

कौन हैं प्रिया सचदेव?

संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव की बात करें तो प्रिया सचदेव काफी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। प्रिया ने फिल्म 'नील और निक्की' में काम किया था। अपने पति संजय की तरह ही प्रिया भी एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। प्रिया के पिता का नाम अशोक सचदेव है, जो एक बहुत मशहूर कार डीलर हैं।

प्रिया ने इन्वेस्टमेंट बैंकिंग एनलिस्ट की नौकरी की

प्रिया सचदेव ने मॉडलिंग में कदम रखा और इससे पहले उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की। इसके अलावा उन्होंने एक नामी कंपनी में इन्वेस्टमेंट बैंकिंग एनलिस्ट के तौर पर भी काम किया है। प्रिया सचदेव एक ऐसा नाम है, जो इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर है। हालांकि, पिछले कुछ समय से प्रिया सोशल मीडिया से गायब हैं।

इंस्टाग्राम से गायब हैं प्रिया

दरअसल, प्रिया के इंस्टाग्राम पर नजर डालें तो उन्होंने 16 नवंबर 2023 के बाद से अपने इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट शेयर नहीं की है। प्रिया के पहले के पोस्ट देखें तो वो इंटरनेट पर कुछ न कुछ शेयर करती नजर आती थीं। हालांकि, अब वो इंस्टाग्राम पर एक्टिव नजर नहीं आती हैं। बता दें कि खबर लिखे जाने तक प्रिया का अपने पति की मौत पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया था, वहीं संजय कपूर के निधन पर हर कोई दुख जता रहा है। संजय कपूर के निधन ने सभी को निराश कर दिया।

Share this story

Tags