मनोरंजन न्यूज डेस्क। छोटे पर्दे की मशहूर और हॉट अभिनेत्री करिश्मा तन्ना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि करिश्मा तन्ना ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ अभिनेत्री ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। ये दोनों पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब फाइनली करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला कर लिया है। वरुण बंगेरा औैर करिश्मा तन्ना की सगाई दोनों के कुछ करीबी लोगों के बीच हुई है।
खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, करिश्मा तन्ना और वरुण बांगेरा ने बीते दिन यानी 12 नवंबर के दिन एक दूसरे को अंगूठी पहनाई है। करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक केक की तस्वीर शेयर की है, जिस पर बधाई लिखा है। करिश्मा के मंगेतर वरुण बंगेरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक्ट्रेस के साथ एक कोजी तस्वीर भी शेयर की है।
इन दोनों ने बिना बोले ही अपने फैंस को ये इशारा जरूर दे दिया है कि दोनों एक दूसरे के साथ सात जन्म के बंधन में बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आपको बता दें कि वरुण बांगेरा के साथ करिश्मा तन्ना की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती कब प्यार में बदल गई और एक दूसरे को दोनों डेट करने लगे।
अब ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे, उम्मीद की जा रही है कि अगले साल की शुरुआत अकेले दोनों शादी रचा लेंगे। हालांकि अब तक अभिनेत्री करिश्मा और वरुण बंगेरा की तरफ से अधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया गया है।