Samachar Nama
×

Amrita Arora के जन्मदिन पर उनके घर सरप्राइज लेकर पहुंची Kareena Kapoor Khan

a

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अमृता अरोड़ा ने बीते दिन अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी गर्ल गैंग के साथ जमकर पार्टी की है और इस दौरान की तस्वीरें भी सामने आई है जो इस वक्त सोशल मीडिरूा पर वायरल हो रही है। अमृता अरोड़ा ने अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी करने के बाद तस्वीरें भी क्लिक करवाई है। इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान जैसी अभिनेत्रियों ने शिरकत की है।

a

आपको बता दें कि करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा और मलाइका अरोड़ा के बीच काफी अच्छी फ्रेंडशिप है और ये बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे अच्छी दोस्त मानी जाती है। अमृता अरोड़ा के बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमे आप देख सकते हैं कि, ये सभी एक दूसरे के साथ जमकर मस्ती कर रही है। करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा ने अमृता अरोड़ा को आधी रात उनके घर पहुंच कर सरप्राइज दिया था। ये देखकर अमृता अरोड़ा भी शॉक्ड हो गई थी।

a

हालांकि इसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों के साथ इस पार्टी का एन्जॉय किया है। उन्होंने केक कट ​करने के बाद जमकर साथ में तस्वीरें क्लिक करवाई। इसके अलावा बता दें कि, करीना ने अमृता अरोड़ा के जन्मदिन पर उनकी खास तस्वीर शेयर करते हुए बेहद प्यारे पोस्ट के साथ में जन्मदिन की बधाइयां दी थी।

Share this story