Samachar Nama
×

आधी रात Ankita Lokhande से रोमांस कर रहे थे Karanvir Bohra, ​फिर अचानक आ गए अभिनेत्री के पति Vicky Jain

ankita

मनोरंजन न्यूज डेस्क। छोटे पर्दे की मशहूर शो पवित्र रिश्ता में नजर आने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी रचा ली है। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने काफी धूमधाम से शादी रचाई है। जिसमे टीवी और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स ने एंट्री की है। इसी बीच अभिनेत्री अंकिता लोखंडे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमे वो टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा के साथ इश्क लड़ाती नजर आ रही है।

Ankita Lokhande And Vicky Jain

दरअसल बात ये है कि, करणवीर बोहरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वो टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के साथ रोमांस करते नजर आते हैं। करणवीर बोहरा द्वारा शेयर किए गए

इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि, वो अंकिता लोखंडे को विक्की जैन के कमरे में जाने से रोक लिया है और वो उनका हाथ पकड़ कर उन्हें प्यार से इशारे करते दिखाई देते हैं। इसी बीच अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन आ जाते हैं और फिर अभिनेत्री को अपने साथ ले जाते है।

Ankita Lokhande

इस दौरान अभिनेता करणवीर बोहरा हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखाई दे रहे है। सोशल मीडिया पर इन दोनों का ये फनी वीडियो उनके चाहने वालों को पसंद आ रहा है। बता दें कि, अभिनेता करणवीर बोहरा अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फनी वीडियोज और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

Ankita Lokhande And Vicky Jain

Share this story