Samachar Nama
×

कनिका-लव की लड़ाई में कूदी आम्रपाली, गुल्लू से हुई बहस

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। रियलिटी शो 'बिग बॉस-20' के हालिया एपिसोड में कुशल तंवर (गुल्लू) और आम्रपाली दुबे के बीच तीखी बहस देखने को मिली। बातचीत के दौरान गुल्लू ने कथित तौर पर अभिनेत्री के शरीर को लेकर ताना कसा।

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। रियलिटी शो 'बिग बॉस-20' के हालिया एपिसोड में कुशल तंवर (गुल्लू) और आम्रपाली दुबे के बीच तीखी बहस देखने को मिली। बातचीत के दौरान गुल्लू ने कथित तौर पर अभिनेत्री के शरीर को लेकर ताना कसा।

दरअसल, राशन टास्क के बाद कनिका मान और लव गिल के बीच बहस हो रही थी। गुल्लू ने आरोप लगाया कि आम्रपाली दुबे इस मामले में आग में घी डालने का काम कर रही थीं, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हो गई।

आम्रपाली ने जवाब देते हुए कहा कि वह अपनी अच्छी दोस्त का साथ दे रही थीं, न कि लड़ाई को बढ़ा रही थीं, जैसा कि गुल्लू ने आरोप लगाया था। लड़ाई के दौरान विवाद तब और बढ़ गया, जब गुल्लू ने मर्यादा पार करते हुए आम्रपाली दुबे पर पर्सनल कमेंट्स किए।

उन्होंने आम्रपाली दुबे पर तंज कसा और उन्हें 'मोटी बुद्धि' कहा। इसके अलावा, उन्होंने आम्रपाली और लव गिल की दोस्ती की तुलना कार्टून कैरेक्टर 'मोटू-पतलू' से कर दी।

बता दें कि कनिका मान और लव गिल राशन टास्क के बाद आपस में भिड़ गए थे। लव ने टास्क खेला, जिसके कारण पूरे घर को उस हफ्ते राशन नहीं मिला। इससे कनिका बहुत नाराज हो गईं, क्योंकि लव को इसका कोई पछतावा भी नहीं था।

कनिका मान ने लव गिल के इस फैसले का कड़ा विरोध किया और उन्हें 'स्वार्थी' बताया। लव गिल ने अपनी सफाई में कहा कि वह केवल अपना गेम और टास्क 100 प्रतिशत ईमानदारी से खेल रही हैं। टास्क जीतने के बाद लव गिल को विशेष अधिकार मिला, जिसमें उन्होंने कनिका मान को कैप्टेंसी की रेस में नीचे (7वें नंबर पर) रखा।

'बिग बॉस 20' में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को घर में लाया गया है। शो में एमसी मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, कुशाल तंवर, अमन गांधी, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, रिति तिवारी, उदिति सिंह, तन्मय सिंह उर्फ स्काउट ओपी, रोहेद खान, यंग डीएसए और लव गिल जैसे नाम शामिल हैं।

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम

Share this story