ऋतिक रोशन विवाद पर कंगना रनोट की अपील- ‘मेरे नाम का इस्तेमाल कर ट्रोलिंग न करें, वीडियो में जाने आग में घी डालने से बचें’
बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट ने अभिनेता ऋतिक रोशन से अपील की है कि उनके नाम का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने वालों की आलोचना करें। कंगना ने कहा कि विवाद को बढ़ाने के बजाय आग में घी डालने से बचना चाहिए।दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर ‘द वर्ल्ड ओज एन अपोलॉजी टू ऋतिक रोशन’ (दुनिया को ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए) नाम से एक ट्रेंड चर्चा में आया था। यह ट्रेंड एक बयान के बाद शुरू हुआ, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास ने बरखा दत्त के साथ बातचीत के दौरान ऋतिक रोशन से जुड़ा जिक्र किया था।
सौरभ दास ने बातचीत में कहा था कि उनके कुछ दोस्त उन्हें मैसेज कर रहे थे कि अब कोई उनके पीछे क्यों पड़ा है। उन्होंने यह भी कहा था कि एक दोस्त ने मजाक में कहा कि वह थोड़ा-बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसे दिखते हैं।इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कंगना रनोट को निशाना बनाना शुरू कर दिया। कई पोस्ट में ऋतिक रोशन का नाम लेकर कंगना पर टिप्पणियां की गईं। इसी बीच ऋतिक रोशन ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी थी।
ऋतिक ने लिखा था कि सिर्फ इसलिए किसी एक व्यक्ति का पक्ष लेना क्योंकि अब कोई दूसरे व्यक्ति को पसंद नहीं करता, समाज की एक बड़ी समस्या का हिस्सा है। उन्होंने कहा था कि किसी भी मामले पर राय बनाने से पहले उसके संदर्भ और तथ्यों को समझना जरूरी है।अब कंगना रनोट ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऋतिक रोशन को उन लोगों की आलोचना करनी चाहिए, जो उनके नाम का इस्तेमाल कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी विवाद को बढ़ाने के बजाय उसे शांत करने की कोशिश होनी चाहिए।
कंगना और ऋतिक रोशन के बीच पुराना विवाद भी बॉलीवुड में काफी चर्चा में रहा है। दोनों कलाकारों के बीच वर्ष 2016 में विवाद सामने आया था, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को लेकर कई दावे किए थे। हालांकि, अब कंगना ने कहा है कि मौजूदा मामले में उनके नाम का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग करना सही नहीं है। उन्होंने ऋतिक से अपील की कि वह ऐसे लोगों को रोकें और किसी भी तरह से विवाद को बढ़ावा न दें।

