Kajal Agarwal: गौतम किचलू के साथ शादी के बाद पहली बार करवा चौथ मना रही काजल अग्रवाल
बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल की इस बार पहली करवा चौथ है। जिसमे पहली बार काजल अग्रवाल पूरे सोलह श्रृंगार में नजर आएंगी। उनका पहली बार करवा चौथ है। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू एक साथ पहली बार करवा चौथ सेलिब्रेट कर रही है। वहीं उनके पति गौतम किचलू ने इस खास मौके पर उनको अपने अंदाज में विश किया है। उन्होंने अभिनेत्री काजल अग्रवाल की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। जिसमे वो अपने मुंह पर मास्क लगाए हुए भी नजर आ रही है।
इस तस्वीर के साथ काजल अग्रवाल के पति गौतम किचलू ने कैप्शन में ख्लिाा कि, पहला करवा चौथ मुबारक हो। इसी के साथ उन्होंने काजल ने हार्ट इमोजी भी शेयर की है। सोशल मीडिया पर सामने आई काजाल अग्रवाल की तसवीर वायरल हो रही है। जिसमे आप उनको लाल साड़ी में देख सकते है।
जिसको उनके चाहने वालें काफी ज्यादा पसंद कर रहे है। इस तस्वीर में काजल अग्रवाल के अलावा उनके पति गौतम किचलू और उनकी बहन निशा भी नजर आ रही है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि काजल की बहन निशा अपने जीजा गौतम के हाथों में मेहंदी लगा रही हैं। सोशल मीडिया पर काजल अग्रवाल की इस तस्वीर को लोग जमकर पसंद कर रहे है और अपनी अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने इसी 30 अक्टूबर को बिजनेस मैन गौतम किचलू के साथ शादी की थी। उनकी शादी की कई सारी तस्वीरें सामने आई थी। काजल अग्रवाल ने अपनी शादी का ऐलान काफी समय पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए किया था।
Kajol: सोशल मीडिया पर वायरल काजोल का करवाचौथ मीम, देश के पतियों को दी ये बड़ी हिदायत

