Samachar Nama
×

कभी यश चोपड़ा से उम्र छुपाकर फिर बनीं टॉप एक्ट्रेस, जानें सोनम खान की कहानी

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। सिनेमा की दुनिया में हर किसी का सफर एक तरह नहीं होता है। कुछ सितारे दशकों तक पर्दे पर अपनी पहचान बनाए रखते हैं, तो कुछ कम समय में दर्शकों के दिलों में अपनी खास पहचान बना लेते हैं और फिर अचानक से गायब हो जाते हैं। अभिनेत्री सोनम खान भी हिंदी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शुमार थी, जिन्होंने कम उम्र में ग्लैमर और स्टारडम की दुनिया में कदम रखा और जल्दी ही दर्शकों के दिलों में पहचान बना ली।

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। सिनेमा की दुनिया में हर किसी का सफर एक तरह नहीं होता है। कुछ सितारे दशकों तक पर्दे पर अपनी पहचान बनाए रखते हैं, तो कुछ कम समय में दर्शकों के दिलों में अपनी खास पहचान बना लेते हैं और फिर अचानक से गायब हो जाते हैं। अभिनेत्री सोनम खान भी हिंदी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शुमार थी, जिन्होंने कम उम्र में ग्लैमर और स्टारडम की दुनिया में कदम रखा और जल्दी ही दर्शकों के दिलों में पहचान बना ली।

बीते जमाने में अभिनेत्री सोनम खान बॉलीवुड का जाना-माना नाम हुआ करता था। खूबसूरती और अभिनय के साथ-साथ उनकी मौजूदगी फिल्मों में एक अलग तरह का आकर्षण पैदा करती थी।

2 सितंबर 1972 मुंबई में जन्मी अभिनेत्री सोनम खान को असल में, कला रियासत में मिली थी। दरअसल, वे अभिनेता मुराद खान की पोती हैं और अभिनेता रजा मुराद की भतीजी हैं। हालांकि, अभिनेत्री के पिता मुशीर खान व्यवसायी थे और मां तलत खान एक गृहणी थीं।

अभिनेत्री का असल में बख्तावर खान नाम था, लेकिन एक्टिंग की दुनिया में आने के लिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। फिल्मी बैकग्राउंड होने के नाते सोनम को जल्द ही फिल्मों में काम करने का मौका मिल गया था।

सोनम ने महज 13-14 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। काम पाने के लिए उन्हें अपनी असली उम्र छिपानी पड़ी थी। फिल्ममेकर यश चोपड़ा के सामने उन्होंने खुद को बड़ा बताया था ताकि उन्हें काम मिल सके।

साल 1987 में तेलुगु फिल्म 'सम्राट' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद यश चोपड़ा ने उन्हें 1988 में अपनी फिल्म 'विजय' से हिंदी सिनेमा में लॉन्च किया। हालांकि, 1989 की सुपरहिट फिल्म 'त्रिदेव' से रातोंरात जबरदस्त प्रसिद्धि मिली थी। इस फिल्म का गाना 'ओए ओए... तिरछी टोपीवाले' उस समय बेहद लोकप्रिय हुआ था, जिसके बाद अभिनेत्री तमाम सुपरहिट फिल्मों और बड़े बड़े कलाकारों के साथ काम कर जल्द ही शोहरत की बुलंदियों पर पहुंच गईं।

उस दौर में सोनम खान ने श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित जैसी टॉप एक्ट्रेसेस के कॉम्पिटिशन में आ गईं थीं और बॉलीवुड की गिनी चुनी बेहतरीन लीड एक्ट्रेस की लिस्ट में जगह बना डाली।

करियर के शीर्ष पर रहने के बाद उन्होंने 1991 में फिल्म निर्देशक राजीव राय से शादी कर ली और फिल्मों से दूरी बना ली। उनका एक बेटा गौरव राय है। उनके ससुर गुलशन राय भी इंडस्ट्री के नामी प्रोड्यूसर रह चुके हैं जिन्होंने 'दीवार' और 'मोहरा' जैसी फिल्में बनाई।

शादी के 6 साल बाद ही सोनम के ससुराल वालों को अंडरवर्ल्ड की ओर से धमकियां आने लगी थीं, जिसके चलते अभिनेत्री के पति राजीव राय परिवार समेत अचानक देश छोड़कर चले गए थे, जबकि सोनम ने अपने बेटे के साथ मुंबई में रहने का ही फैसला लिया। इसके बाद दोनों सालों दूर रहे और ये रिश्ता कमजोर पड़ने लगा। आखिरकार सोनम 2016 में अपने पति राजीव राय से अलग हो गईं और दोनों का तलाक हो गया। इस दौरान सोनम ने अकेले ही अपने बेटे की परवरिश की।

राजीव राय से अलग होने के बाद उन्होंने 2017 में मुरली पोडुवल से विवाह किया। अभिनेत्री भले ही आज सिनेमा की चकाचौंध से दूर हैं, लेकिन अभी भी वे सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के बीच अपनी मौजूदगी बरकरार रखती हैं और बीच-बीच में फिल्मों से जुड़ी पुरानी कहानियां शेयर करती रहती हैं।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story