Samachar Nama
×

जुहू में टीवी सेलेब्स ने मनाई होली, आकांक्षा पुरी ने की बड़ी अनाउंसमेंट

मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई के जुहू में टीवी सेलेब्स के बीच होली की शुरुआत हो चुकी है। जुहू के जेवीपीडी मैदान में होली का भव्य आयोजन किया गया, जहां टीवी जगत से जुड़े बड़े सितारे पहुंच रहे हैं।
जुहू में टीवी सेलेब्स ने मनाई होली, आकांक्षा पुरी ने की बड़ी अनाउंसमेंट

मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई के जुहू में टीवी सेलेब्स के बीच होली की शुरुआत हो चुकी है। जुहू के जेवीपीडी मैदान में होली का भव्य आयोजन किया गया, जहां टीवी जगत से जुड़े बड़े सितारे पहुंच रहे हैं।

भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी भी होली में शामिल होने के लिए पहुंची।

आकांक्षा पुरी के लिए होली बहुत लकी साबित होने वाली है, क्योंकि उनकी नई फिल्म रिलीज होने वाली है। अभिनेत्री ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, "मैं हर साल होली के लिए मुंबई में रुकती हूं क्योंकि यहां जैसी होली मुझे नहीं लगता है कि कहीं और भी सेलिब्रेट होती है। सभी लोगों से मिलने का मौका मिल जाता है और इस बार की होली बहुत खास है क्योंकि बुधवार को मेरी फिल्म रिलीज होने वाली है और इसके लिए मैं बहुत एक्साइटेड हूं।"

बचपन की होली से जुड़ी यादों को ताजा कर आकांक्षा ने बताया कि बचपन में वे इंदौर की गलियों में जलेबी, पोहा और समोसा खाकर होली खेलती थी और एक दूसरे को टंकी में डाल देते थे, लेकिन आज उन्हीं लम्हों की यादें आती हैं और लगता है कि काश बचपन में वापस लौट कर जा पाते।

अनुपमा की अद्रिजा रॉय भी होली का आनंद लेने के लिए जुहू के जेवीपीडी ग्राउंड पहुंचीं। उनका कहना है कि होमटाउन की होली से अच्छी कोई चीज नहीं होती है। उन्होंने कहा, "होमटाउन की होली को बहुत मिस करते हैं, लेकिन बीते चार सालों से यहीं होली से खेल रही हैं।" वहीं अभिनेता अमन गांधी भी होली के लिए बहुत एक्साइटेड हैं और पूरे जोश के साथ होली मना रहे हैं। उन्होंने कहा, "होली उनका सबसे पसंदीदा त्योहार है और वो कल रात से होली खेलने की तैयारी कर रहे हैं।" उन्होंने बताया कि होली का मजा सिर्फ खेलने में नहीं, खाने में भी है। उन्हें होली पर गुजिया खाना पसंद है, लेकिन भांग से परहेज करते हैं।

अवॉर्ड विनिंग बॉलीवुड डीजे शाहडो भी होली के लिए काफी एक्साइटेड हैं और वह खासतौर पर दुबई से होली खेलने के लिए मुंबई आए हैं। उन्होंने बताया, होली का त्योहार उन्हें संगीत से जोड़ता है और होली को हम दिल से सेलिब्रेट करते हैं।

--आईएएनएस

पीएस/डीएससी

Share this story

Tags