Samachar Nama
×

पत्नी प्रिया के साथ John Abraham ने सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन, सामने आई तस्वीरें

john

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम का बीते दिन जन्मदिन था। इस खास मौके पर जॉन अब्राहम के चाहने वाले और उनके खास दोस्तों ने अपने-अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। अब इसी बीच अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जन्मदिन सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमे जॉन अब्राहम अपनी पत्नी ​प्रिया रूंचाल के साथ जन्मदिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

John Abraham: इस दिन से पठान की शूटिंग करेंगे जॉन अब्राहम

अभिनेता जॉन अब्राहम ने इस खास सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की है। जिसमे वो अपने प​त्नी प्रिया रुंचाल के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है।

जॉन अब्राहम और प्रिया रूंचाल की ये तस्वीरें इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में अभिनेता जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचाल की क्यूट बॉन्डिंग साफ दिखाई दे रही है। उनकी इस तस्वीर को फैंस भी काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है, जिसमें इन दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है।

John Abraham ने​ फिल्म रिव्यू को लेकर दिया ये बड़ा ऐलान

आपको बता दें कि जॉन अब्राहम भले ही अक्सर सुर्खियों में रहते हैं लेकिन उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल ग्लैमर की दुनिया से दूर ही रहना पसंद करती है। आपको बता दें कि जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचाल ने एक दूसरे से साल 2014 में शादी की थी। इसके बाद से ये दोनों अपनी खुशहाल शादीशुदा लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

John Abraham ने  इंडस्ट्री पर होने वाले अन्याय को लेकर कही ये बात, बताई आप बीती

Share this story