Samachar Nama
×

जन्मदिन के दिन राजपाल यादव ने बताया अपनी जिंदगी का 'असली मकसद', फैंस से किया खास वादा

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। शाहजहांपुर जिले से निकलकर हिंदी सिनेमा के कॉमेडी किंग बनने का सफर तय करते हुए राजपाल यादव आज बड़े अभिनेता बन चुके हैं।
जन्मदिन के दिन राजपाल यादव ने बताया अपनी जिंदगी का 'असली मकसद', फैंस से किया खास वादा

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। शाहजहांपुर जिले से निकलकर हिंदी सिनेमा के कॉमेडी किंग बनने का सफर तय करते हुए राजपाल यादव आज बड़े अभिनेता बन चुके हैं।

किसी को नहीं पता था कि 'शूल' में कुली का किरदार निभाने वाले राजपाल पर्दे पर सिर्फ हंसाने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि 'मैं माधुरी बनना चाहती हूं' जैसे फिल्मों से फैंस को रुलाना भी जानते हैं। अभिनेता के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि आज उनका जन्मदिन है।

अपने 55वें जन्मदिन पर अभिनेता ने अपनी जिंदगी के मकसद फैंस के साथ साझा किए हैं और फैंस को ढेर सारा प्यार देने के लिए शत-शत नमन भी किया है।

13 दिन जेल में काटकर बाहर आए अभिनेता के लिए कुछ समय मुश्किलों से भरा रहा, लेकिन अब वे वापस काम पर लौट चुके हैं। काम के बीच मिल रही जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं पाकर अभिनेता बहुत खुश है, और उन्होंने ठान लिया है कि वे जब तक काम करेंगे, तब तक अपने प्रिय दर्शकों को कॉमेडी के जरिए सेहत और मनोरंजन दोनों देने की कोशिश करेंगे। अभिनेता ने पहले सोचा कि वे अपने परिवार और फैंस से जन्मदिन पर क्या खास तोहफा मांग सकते हैं, लेकिन असीम प्यार को देखकर उनका मन भर आया है।

राजपाल यादव ने वीडियो शेयर कर फैंस को इतना सारा प्यार देने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, "प्यार के साथ जितना सपोर्ट फैंस ने दिया है, जिसके लिए बचपन से लेकर 55 किलो के इस शरीर की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद। आंखों में अर्थपूर्ण अंजन लगे और सभी शरीर को, चाहे वो बच्चे हों या बुजुर्ग, मनसुख रूपी मनोरंजन मिले।"

उन्होंने आगे कहा कि वे आज भी बिजी हैं और अपना कर्म हमेशा करते रहेंगे, क्योंकि जो कुछ मिला है, वो फैंस की बदौलत ही मिला है।

बता दें कि अभिनेता ने 5 साल लगातार अलग-अलग प्रशिक्षण संस्थानों में अभिनय की बारीकियों को सीखा और फिर नाटकों से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन फिल्म 'जंगल' ने अभिनेता को सिनेमा में पहचान दिलाई। यह फिल्म उन्हें खुद राम गोपाल वर्मा ने ऑफर की थी। इस दिन के बाद आज तक अभिनेता अपनी बहुमुखी प्रतिभा के साथ फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं।

--आईएएनएस

पीएस/एएस

Share this story

Tags