करोड़ों कमाने वाले Jackie Shroff परिवार के साथ किराए पर रहते थे, अब बेटे Tiger Shroff ने खरीदा आलिशान घर
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने एक्शन, डांस और सिंगिंग का हुनर दिखाने वाले अभिनेता टाइगर श्रॉफ के फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है। अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में अपने परिवार के लिए 8 बीएचके का आलीशान घर खरीदा है। जहां पर वो अपने पूरे परिवार के साथ शिफ्ट हो चुके हैं। जिसमे उनके पिता जैकी श्रॉफ, मां आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ शामिल है। अभिनेता टाइगर श्रॉफ का नया घर पुराने घर से ज्यादा दूर नहीं है। इस बात की जानकारी खुद कृष्णा श्रॉफ ने दी है।

हाल ही में एक खास बातचीत के दौरान टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने नए घर के बारे में बहुत सारी जानकारी दी है। जिसमे उन्होंने बताया कि, हम 3 हफ्ते पहले शिफ्ट हुए हैं। हम सब खुश है। ये सब बहुत चुपचाप तरीके से हुआ है। हम चारों ने एक साथ पूजा कराई। इस पूजा का हिस्सा जैकी श्रॉफ, आयशा श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ शामिल थी।
कैंसर से जूझ रही किरण राव को Anupam Kher ने इस अंदाज में दी शादी की सालगिरह की बधाई
समांथा अक्कीनेनी के चाहने वालों के लिए बुरी खबर, सुनकर लगने वाला है 440 वोल्ट का झटका
नशे के बिना एक पल नहीं टिक पाते थे ये बॉलीवुड कलाकार, निजात पाने के लिए पहुंचे थे रिहैब सेंटर

कृष्णा श्रॉफ ने बताया कि, वो जल्द ही पूरी तरह से आज सेटल हो जाएंगे और सभी को ये नया घर बहुत पसंद आया है। साथ ही कृष्णा श्रॉफ ने ये भी बताया कि, उनका पुराना फ्लैट क्वार्टर रोड पर था। जहां पर वो किराए पर रहा करते थे। हालांकि अब घर हमारा अपना घर है। साथ ही कृष्णा श्रॉफ ने ये भी खुलासा किया है कि उनके पिता और अभिनेता जैकी श्रॉफ नए घर में ज्यादा से ज्यादा समय बिताना शुरू कर दिया है।

क्योंकि यहां से मुंबई और लोनावला में स्थित फार्महाउस के बीच की दूरी कम है। अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन ने बताया कि, उनकी मां आयशा श्रॉफ ने अभिनेता जॉन अब्राहम के भाई के साथ मिलकर इस घर को तैयार किया है।

उन्होंने ये भी बताया है कि, सबसे बड़ी बात ये है कि टाइगर का इतनी बड़ी प्रॉपर्टी का मालिक होना एक बहुत ही इमोशनल फीलिंग है। खैर अगर हम बात करे अभिनेता टाइगर श्रॉफ की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जिसमे उनकी फिल्म गणपत, बागी 4 और हीरोपंती 2 शामिल है।

