Samachar Nama
×

जब सारा अली खान ने पंखे पर फेंक दी फेविकोल की बोतल, सस्पेंड होने की आ गई थी नौबत

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड में आने के बाद सारा अली खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ मजाकिया अंदाज के लिए भी पहचानी जाती हैं। वह अक्सर इंटरव्यू में जिंदगी की छोटी-छोटी बातें बिना किसी हिचक के साझा करती रहती हैं। इस कड़ी में उन्होंने स्कूल के दिनों का ऐसा किस्सा शेयर किया था, जिसने सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने बताया था कि एक बार स्कूल में उन्होंने पंखे पर फेविकोल फेंक दी थी और बात इतनी बढ़ गई कि स्कूल से सस्पेंड किए जाने की नौबत आ गई थी।

सारा अली खान का जन्म 12 अगस्त 1995 को मुंबई में हुआ। वह अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी हैं। उनका परिवार फिल्मों से जुड़ा रहा है। उन्होंने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की और बाद में अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में इतिहास और राजनीति विज्ञान की पढ़ाई की। एक इंटरव्यू में उन्होंने स्कूल के दिनों को याद करते हुए कहा था कि वह पढ़ाई में अच्छी थीं, लेकिन साथ ही काफी शरारती भी थीं।

इसी इंटरव्यू में उन्होंने फेविकोल वाले किस्से का भी खुलासा किया। सारा ने बताया कि उन्हें जियोग्राफी की क्लास में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी। उसी दौरान उन्होंने गोंद की एक बोतल पंखे की तरफ फेंक दी। बोतल टूट गई और फेविकोल पंखे और उसके आसपास फैल गया। मामला इतना आगे बढ़ा कि सस्पेंड होने की नौबत आ गई थी।

पढ़ाई पूरी करने के बाद सारा ने अभिनय को करियर बनाने का फैसला किया। उन्होंने खुद बताया था कि कोलंबिया में पढ़ाई के दौरान ही उन्हें लगा कि वह अभिनेत्री बनना चाहती हैं। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपने फिटनेस पर भी काफी काम किया। इसके बाद 2018 में उन्हें अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका मिला। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत थे। सारा ने मुक्कू का किरदार निभाया और पहली ही फिल्म से दर्शकों का ध्यान खींचा।

उसी साल सारा की दूसरी फिल्म 'सिंबा' रिलीज हुई। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह थे। 'केदारनाथ' में गंभीर भूमिका के बाद 'सिंबा' में उनका चुलबुला अंदाज देखने को मिला। दोनों फिल्मों के एक ही साल में आने से सारा को शुरुआत में ही अलग-अलग तरह के किरदार करने का मौका मिला। 'केदारनाथ' के लिए उन्हें फिल्मफेयर, आइफा और स्क्रीन अवॉर्ड मिला।

इसके बाद सारा ने 'लव आज कल', 'कुली नंबर 1', 'अतरंगी रे', 'गैसलाइट', 'जरा हटके जरा बचके', 'मर्डर मुबारक', 'ऐ वतन मेरे वतन', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'स्काई फोर्स' जैसी फिल्मों में काम किया। 2025 में वह 'मेट्रो... इन दिनों' में भी नजर आईं। उनके करियर में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन सारा लगातार फिल्मों में काम कर रही हैं।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Share this story