Samachar Nama
×

इस शो के जरिए मुझे महिलाओं के संघर्ष को बारीकी से जानने का मौका मिला : राजीव खंडेलवाल

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। महिलाएं गुणों का खजाना होती हैं और उनमें एक साथ कई काम करने की अद्भुत क्षमता होती है। प्रसिद्ध अभिनेता राजीव खंडेलवाल भी इस बात से इत्तेफाक रखते हैं। उनका मानना है कि महिलाओं के अंदर बैलेंसिंग पावर बहुत अच्छी होती हैं, जो घर-परिवार और काम की हर जिम्मेदारी के साथ-साथ भावनाओं को बखूबी से निभाती हैं।

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। महिलाएं गुणों का खजाना होती हैं और उनमें एक साथ कई काम करने की अद्भुत क्षमता होती है। प्रसिद्ध अभिनेता राजीव खंडेलवाल भी इस बात से इत्तेफाक रखते हैं। उनका मानना है कि महिलाओं के अंदर बैलेंसिंग पावर बहुत अच्छी होती हैं, जो घर-परिवार और काम की हर जिम्मेदारी के साथ-साथ भावनाओं को बखूबी से निभाती हैं।

अपने द्वारा होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो 'तुम हो ना - घर की सुपरस्टार' के पहले सीजन के फिनाले से पहले राजीव ने बताया कि इस शो के जरिए उन्हें महिलाओं को और बेहतर तरीके से समझने और उनके संघर्ष, मेहनत व योगदान को करीब से जानने का अवसर मिला।

उन्होंने कहा, "शो के दौरान मैं जिन महिलाओं से मिला, वे सबसे बेहतरीन मैनेजरों में से एक हैं। वे घर संभालने के साथ-साथ रिश्ते, भावनाएं, पैसों का प्रबंधन, जिम्मेदारियां, अपनी इच्छाएं और सपने बखूबी निभाने का कार्य करती हैं।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि महिलाएं अपनी जीवन के कई तरह के रोल अदा करती हैं। अभिनेता ने कहा, "कुछ महिलाएं गृहिणी हैं, कुछ नौकरी करती हैं और कई दोनों भूमिकाएं निभाती हैं। वे बिना किसी पहचान या प्रशंसा की उम्मीद किए हर जिम्मेदारी को आसानी से निभाती हैं। मेरा मानना है कि अब समय आ गया है कि हम महिलाओं को सिर्फ किसी एक पहचान से न देखें, बल्कि उन्हें ऐसे व्यक्तियों के रूप में सम्मान दें, जो घर बनाती हैं, परिवार को मजबूत करती हैं, समाज में योगदान देती हैं और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवारती हैं।"

राजीव खंडेलवाल ने कहा कि इस शो से उन्हें सबसे बड़ी सीख यह मिली है कि सराहना और धन्यवाद सिर्फ खास मौकों तक सीमित नहीं होना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि 'तुम हो ना- घर की सुपरस्टार' ने परिवारों को अपने प्रियजनों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया होगा। उन्होंने कहा, "मैं आपकी बात समझता हूं और मैं आप सभी के साथ हूं, जैसे छोटे-छोटे शब्द भी रिश्तों को मजबूत बना सकते हैं।"

राजीव का मानना है कि हमें उन लोगों की भी खुले दिल से सराहना करनी चाहिए, जो बिना किसी उम्मीद के हर दिन हमारी जिंदगी को आसान और बेहतर बनाने में अपना योगदान देते हैं।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story