Samachar Nama
×

इस सीरीज के डायरेक्टर के साथ मैं 10 साल पहले भी काम कर चुका हूं : अर्नव भसीन

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता अर्नव भसीन आगामी सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' में फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमित गुप्ता की भूमिका में नजर आएंगे। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने अपने इस रोल को बखूबी से निभाने के लिए फाइटर पायलटों के अनगिनत यूट्यूब वीडियो देखे थे।

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता अर्नव भसीन आगामी सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' में फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमित गुप्ता की भूमिका में नजर आएंगे। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने अपने इस रोल को बखूबी से निभाने के लिए फाइटर पायलटों के अनगिनत यूट्यूब वीडियो देखे थे।

अभिनेता ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में बताया कि उनके लिए यह एक बड़ा प्रोजेक्ट था, जिसके लिए मैं चाहता था कि कुछ अच्छा करूं। उन्होंने बताया, "इसमें कोई शक नहीं है कि ये मेरे अब तक के सबसे बड़े प्रोजेक्ट में से एक है। इस फिल्म के डायरेक्टर के साथ मैंने 10 साल पहले काम किया था, जब मैं 16 साल का था। उन्होंने स्नैपड्रीम के एक कमर्शियल में मुझे डायरेक्ट किया था और फिर, जब मैंने इसके लिए ऑडिशन दिया तो डायरेक्टर ने मुझे पहचान लिया। यही इस इंडस्ट्री की बात है, आपको कभी नहीं पता होता कि आपको क्या चीज कहां पहुंचा देगी। देखिए, मैंने इस भूमिका के लिए ऑडिशन दिया और मुझे रोल भी मिल गया।

उन्होंने आगे बताया कि इस रोल के बारे में उन्हें कुछ पता नहीं था, जिसके लिए उन्होंने यूट्यूब वीडियोज देखे थे। उन्होंने कहा, "मुझे इस रोल के बारे में कुछ भी नहीं पता था, तो इसके लिए मैंने काफी रिसर्च भी की थी क्योंकि मैं चाहता था कि इस प्रोजेक्ट में मैं कुछ अच्छा करूं। मैंने सारे यूट्यूब वीडियो देखे, लेकिन मेरे लिए इस कास्ट के साथ काम करना बिना सोचे-समझे हां कहने वाली बात थी।"

सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के ऐतिहासिक और चुनौतीपूर्ण हवाई अभियानों पर आधारित एक मिलिट्री ड्रामा वेब सीरीज है। यह केवल युद्ध के मैदान की कार्रवाई या हवाई संघर्ष तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन युवा अधिकारियों और उनके परिवारों के मानवीय पहलुओं व संघर्षों को भी गहराई से दिखाती है।

इसमें सिद्धार्थ (स्कवाड्रन लीडर अजय आहूजा की भूमिका में), जिमी शेरगिल, अभय वर्मा और मिहिर आहूजा जैसे प्रमुख कलाकार नजर आएंगे। यह सीरीज 7 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share this story