Samachar Nama
×

इंडियन आइडल से बॉलीवुड तक का सफर, गायिका प्राजक्ता शुक्रे की आवाज ने जीता दिल

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। इंडियन आइडल देश का एक लोकप्रिय हिंदी सिंगिंग रियलिटी शो है, जिसने कई अनजान लोगों को अपना हुनर दिखाने का मंच दिया है और उन्हें स्टार बना दिया है। उन्हीं में एक नाम प्राजक्ता शुक्रे का है।

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। इंडियन आइडल देश का एक लोकप्रिय हिंदी सिंगिंग रियलिटी शो है, जिसने कई अनजान लोगों को अपना हुनर दिखाने का मंच दिया है और उन्हें स्टार बना दिया है। उन्हीं में एक नाम प्राजक्ता शुक्रे का है।

प्राजक्ता शुक्रे बॉलीवुड की एक लोकप्रिय गायिका और संगीतकार हैं, जो 'इंडियन आइडल' (सीजन 1) में चौथे स्थान पर रह चुकी हैं। शो में उनके गायन ने न केवल उन्हें घर-घर में जाना-पहचाना नाम बना दिया था, बल्कि उन्हें संगीत के क्षेत्र में खुद को स्थापित करने का अवसर भी दिया।

प्राजक्ता शुक्रे का जन्म 29 नवंबर 1987 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक संगीत प्रेमी परिवार में हुआ था। उनकी मांं संगीत की शिक्षिका थीं। प्राजक्ता को बचपन से ही गायकी में काफी रुचि थी। उन्होंने छोटी उम्र से ही गायन प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू कर दिया था।

प्राजक्ता ने अपनी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई जबलपुर से की। विज्ञान विषय से 12वीं कक्षा की पढ़ाई करने के दौरान ही उन्होंने इंडियन आइडल में भाग लेने का निर्णय लिया। वह इंडियन आइडल के पहले सीजन की फाइनलिस्ट रहीं और शीर्ष पांच में पहुंचने वाली एकमात्र महिला प्रतियोगी भी थीं।

इंडियन आइडल के बाद उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में काम किया। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों के लिए गाने रिकॉर्ड किए, जिनमें 'शादी नं. 1' (2005), 'जान-ए-मन' (2006), 'तीस मार खां' (2010), 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' (2019), 'थलाइवी' (2021), 'वेदा' (2024) और 'निशानची' (2025) जैसी फिल्में शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त उन्होंने मराठी गीत, गजलें और भक्ति के कई लोकप्रिय गाने गाए। उन्होंने टीवी धारावाहिक 'दिल मिल गए' के लिए थीम संगीत भी तैयार किया। उनके अन्य शोज की बात करें, तो वह 'जो जीता वही सुपर स्टार' में नजर आईं। 2026 की शुरुआत में उन्हें 'बिग बॉस' मराठी सीजन 6 में बतौर प्रतियोगी देखा गया, जहां उन्होंने घर में 62 दिन बिताए थे।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share this story