Samachar Nama
×

जयपुर में राघव जुयाल की रिपोर्टर से बहस, वीडियो में जाने स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सवाल पूछने पर बोले- ‘जिनसे पूछना चाहिए, उनसे पूछिए’

जयपुर में राघव जुयाल की रिपोर्टर से बहस, वीडियो में जाने स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सवाल पूछने पर बोले- ‘जिनसे पूछना चाहिए, उनसे पूछिए’

अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ के प्रमोशन में व्यस्त अभिनेता और डांसर राघव जुयाल हाल ही में जयपुर पहुंचे। फिल्म प्रमोशन के दौरान राघव की मीडिया से बहस हो गई। मामला तब बढ़ा जब एक रिपोर्टर ने उनसे स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर सवाल पूछ लिया। इवेंट खत्म होने के बाद जब राघव वहां से निकल रहे थे, तभी एक लोकल न्यूज चैनल के रिपोर्टर ने उनसे छात्र आंदोलन को लेकर सवाल किया। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत तीखी हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

रिपोर्टर ने पूछा- स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर कुछ नहीं बोला

जानकारी के मुताबिक, राघव जयपुर में फिल्म प्रमोशन के दौरान छात्रों के बीच पहुंचे थे। कार्यक्रम से बाहर निकलते समय रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि आपने स्टूडेंट्स के बीच अपनी फिल्म का प्रमोशन किया है, लेकिन चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर आपने कुछ नहीं कहा है।रिपोर्टर के सवाल पर राघव ने नाराजगी जताई और जवाब देते हुए कहा, “जितनी हिम्मत आप हमसे पूछने में करते हैं, उतनी उनसे किया करो, जिनसे वाकई पूछना चाहिए।”

राघव ने इंस्टाग्राम पोस्ट का दिया हवाला

राघव वहां से आगे बढ़ने लगे, लेकिन रिपोर्टर ने दोबारा सवाल करते हुए कहा कि आप स्टूडेंट्स के बीच आए हैं। इस पर राघव ने पलटकर जवाब दिया।उन्होंने कहा, “मैंने इंस्टाग्राम पर डाला हुआ है, आप वो पढ़ लीजिए और इतनी हिम्मत वहां दिखाते, जहां दिखाना है। वहां हिम्मत दिखाओ, वहां ये हालत नहीं होती।”

राघव के इस जवाब के बाद मौके पर मौजूद लोगों का ध्यान इस बहस की ओर चला गया।

स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर पहले भी दे चुके हैं प्रतिक्रिया

बताया जा रहा है कि राघव जुयाल ने छात्र आंदोलन को लेकर पहले सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने छात्रों की मांगों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय जाहिर की थी।हालांकि, जयपुर में हुए इस घटनाक्रम के बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग राघव के जवाब को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

फिल्म प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे थे राघव

राघव जुयाल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में वह जयपुर पहुंचे थे। कार्यक्रम में उन्होंने फिल्म से जुड़े अनुभव साझा किए और फैंस से मुलाकात की।राघव अपने डांस और कॉमेडी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले भी वह कई सामाजिक और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे हैं। जयपुर में मीडिया से हुई यह बातचीत अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

Share this story

Tags