Samachar Nama
×

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

मुंबई, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल ने उन्हें आज यानी 16 अक्टूबर को पूछताछ के लिए पेश होने का समन जारी किया है। हनी सिंह ने जांच एजेंसी से 22 अक्टूबर तक का समय मांगा था, लेकिन अधिकारियों ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया।

मुंबई, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल ने उन्हें आज यानी 16 अक्टूबर को पूछताछ के लिए पेश होने का समन जारी किया है। हनी सिंह ने जांच एजेंसी से 22 अक्टूबर तक का समय मांगा था, लेकिन अधिकारियों ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया।

यह मामला दिल्ली में एक कॉन्सर्ट के दौरान की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है। जांच एजेंसी इस मामले में हनी सिंह से पूछताछ करना चाहती है।

महाराष्ट्र साइबर सेल के मुताबिक, हनी सिंह को इससे पहले भी तीन बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह जांच अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए। हर बार उन्होंने विदेश में होने का हवाला देते हुए पेशी के लिए अतिरिक्त समय मांगा था। अब उन्होंने एक बार फिर 22 अक्टूबर तक की मोहलत देने की अपील की, लेकिन जांच अधिकारियों ने इसे स्वीकार नहीं किया। इसके बजाय उन्हें 16 अक्टूबर को ही पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर हनी सिंह तय तारीख पर पेश नहीं होते, तो उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया जा सकता है।

दरअसल, यह मामला जनवरी 2026 में दिल्ली में हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान हनी सिंह की कथित अश्लील टिप्पणी से जुड़ा है। कॉन्सर्ट के दौरान रैपर ने दिल्ली की सर्दी का जिक्र करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसको लेकर लोगों ने आपत्ति जताई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।

वायरल वीडियो के बाद एक शिकायतकर्ता ने महाराष्ट्र साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। इसी शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई। जांच एजेंसी को इस मामले में हनी सिंह का बयान दर्ज करना है और वह उनसे घटना से जुड़ी जानकारी हासिल करना चाहती है। इसी सिलसिले में उन्हें बार-बार समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया गया।

सितंबर में भी महाराष्ट्र साइबर ने हनी सिंह को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा था। 14 सितंबर को जारी नोटिस को 'फाइनल रिमाइंडर' बताया गया था। इसमें उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मुंबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर स्थित महाराष्ट्र साइबर कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, वह तय तारीख पर भी नहीं पहुंचे और उन्होंने पेशी के लिए और समय मांगा। इसके बाद अब उन्हें 16 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Share this story