नाइफ्स आउट फ्रेंचाइजी की अगली क़िस्त Wake Up Dead Man की शूटिंग हुई शुरू, Rian Johnson ने सेट शेयर की तस्वीर
हॉलीवुड न्यूज डेस्क - अभिनेता डेनियल क्रेग की आने वाली फिल्म 'वेक अप डेड मैन' की शूटिंग इन दिनों चल रही है। यह फिल्म 'नाइव्स आउट' फ्रेंचाइजी की अगली किस्त है। दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए निर्देशक रियान जॉनसन ने सेट से डेनियल क्रेग की एक तस्वीर शेयर की है। फिल्म में डेनियल अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।
रियान ने शेयर की डेनियल की तस्वीर
निर्देशक रियान जॉनसन ने 'वेक अप डेड मैन' के सेट से डेनियल क्रेग की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'और हम चल पड़े! आज बेनोइट ब्लैंक की अगली फिल्म 'वेक अप डेड मैन' की शूटिंग का पहला दिन है। मिलते हैं दूसरी तरफ।' फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है। ऐसे में मेकर्स ने डेनियल की तस्वीर शेयर कर दर्शकों को उत्साहित कर दिया है।
Aaaaand we’re off! Today is day 1 of shooting on the next Benoit Blanc mystery “Wake Up Dead Man” - see you on the other side. pic.twitter.com/Napfvq1zXT
— Rian Johnson (@rianjohnson) June 10, 2024
ये सितारे आएंगे नजर
लेखक और निर्देशक जॉनसन की स्टार-स्टडेड थ्रीक्वल में डेनियल क्रेग दक्षिणी जासूस बेनोइट ब्लैंक के रूप में अपनी वापसी करेंगे। इसमें जोश ओ'कॉनर, कैली स्पैनी, एंड्रयू स्कॉट, केरी वाशिंगटन, जेरेमी रेनर, मिला कुनिस, डेरिल मैककॉर्मैक और जोश ब्रोलिन जैसे सितारे भी नजर आएंगे। मर्डर मिस्ट्री जॉनर की फ्रेंचाइजी फिल्म नाइव्स आउट ब्लैंक की जांच पर केंद्रित है।
नाइव्स आउट ने कमाए इतने करोड़
2019 में रिलीज हुई फिल्म नाइव्स आउट को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसमें क्रेग, क्रिस इवांस, एना डी अर्मस, जेमी ली कर्टिस, क्रिस्टोफर प्लमर और अन्य सितारे नजर आए थे। फिल्म ने दुनियाभर में 310 मिलियन डॉलर यानी करीब 2588 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। नेटफ्लिक्स ने 450 मिलियन डॉलर यानी करीब 3758 करोड़ रुपये में दो सीक्वल बनाने के अधिकार हासिल किए थे। इनमें से पहली ग्लास अनियन: ए नाइव्स आउट मिस्ट्री 2022 में रिलीज हुई थी।