Samachar Nama
×

भारतीय संस्कृति और धर्म में गहरी आस्था रखते है ये दिग्गज सितारे, लिस्ट के नाम जानकर रह जाएंगे दंग 

भारतीय संस्कृति और धर्म में गहरी आस्था रखते है ये दिग्गज सितारे, लिस्ट के नाम जानकर रह जाएंगे दंग 

हॉलीवुड न्यूज डेस्क - सनातन धर्म लोगों को बेहतर जीवन जीने का तरीका सिखाता है। यह सबसे पुराने और सबसे व्यापक धर्मों में से एक है, जिसकी जड़ें 5000 साल से भी पुरानी हैं। हाल के दिनों में भारतीय परंपराओं और आदर्शों ने दुनिया भर के लोगों पर गहरा प्रभाव दिखाया है। कई आम विदेशी नागरिकों के साथ-साथ कई हॉलीवुड हस्तियां भी हिंदू धर्म में गहरी रुचि रखती हैं। आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में...

.
विल स्मिथ
विल स्मिथ हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने अब तक कई फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग दिखाई है। किंग रिचर्ड में एक्टिंग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके विल स्मिथ हिंदू धर्म और भारतीय परंपराओं में गहरी आस्था रखते हैं। सनातन धर्म में उनकी गहरी आस्था उनकी हरिद्वार यात्रा के दौरान देखने को मिली।

,
ह्यू जैकमैन

ह्यू जैकमैन जल्द ही डेडपूल और वूल्वरिन नामक फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। एक्स-मेन के किरदार से दुनियाभर में लोकप्रियता हासिल करने वाले ह्यू जैकमैन की हिंदू धर्म में गहरी रुचि है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह भगवद गीता और उपनिषद पढ़ते हैं।

,
रॉबर्ट डाउनी जूनियर
रॉबर्ट डाउनी जूनियर आयरन मैन के किरदार के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। उन्होंने फिल्म ओपेनहाइमर के लिए ऑस्कर अवॉर्ड भी जीता है। उन्हें हिंदू परंपराएं, संस्कृति और रीति-रिवाज भी बेहद पसंद हैं। भगवान कृष्ण और इस्कॉन से उनका गहरा नाता है।

,
सिल्वेस्टर स्टेलोन
सिल्वेस्टर स्टेलोन अपने एक्शन के लिए काफी मशहूर हैं। हॉलीवुड के इस सुपरस्टार की हिंदू धर्म में भी गहरी आस्था है। सिल्वेस्टर स्टेलोन ने अपने परिवार को हरिद्वार भेजा था, जहां उन्होंने अपने बेटे के लिए पिंडदान किया था। इसके बाद उन्हें मानसिक शांति का अनुभव हुआ।

,,
जूलिया रॉबर्ट्स
हॉलीवुड की ऑस्कर विजेता अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स की हिंदू धर्म में गहरी रुचि है। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने हिंदू धर्म के बारे में काफी कुछ सीखा और फिर उन्हें इस धर्म से प्यार हो गया। इसके बाद उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया।

Share this story

Tags