Samachar Nama
×

हॉलीवुड इंडस्ट्री से सामने आई दिल दहला देने वाली खबर, इस एक्टर ने पहले एक्स गर्लफ्रेंड का किया रेप फिर 20 बार मारे चाकू 

हॉलीवुड न्यूज डेस्क - अक्सर ऐसा होता है कि प्यार प्यार न रहकर नफरत में बदल जाता है, लेकिन कई बार ये नफरत इतनी जानलेवा हो जाती है कि कोई किसी की जान लेने पर उतारू हो जाता है. जी हां, ऐसा हो सकता है और ऐसा कई बार हुआ भी है। हालांकि, अब एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री से ऐसी ही खबर आई है। जी हां, एक मशहूर एक्टर ने अपनी ही एक्स गर्लफ्रेंड और मेकअप आर्टिस्ट को एक या दो बार नहीं बल्कि 20 बार चाकू घोंपा और उसे जान से मारने की कोशिश की।

,
एली शेहॉर्न को 20 बार चाकू घोंपा गया
दरअसल, खबर है कि हॉलीवुड एक्टर निक पास्कल ने अपनी ही एक्स गर्लफ्रेंड और मेकअप आर्टिस्ट एली शेहॉर्न को 20 से ज्यादा बार चाकू घोंपा है, जिसके चलते एली शेहॉर्न को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, आरोपी एक्टर निक पास्कल बुधवार को अमेरिका से मैक्सिको भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

,
घर के अंदर किया हमला
जानकारी के अनुसार, 34 वर्षीय निक पास्कल ने 23 मई को सुबह करीब 4:30 बजे कैलिफोर्निया के सनलैंड में एली शेहॉर्न के घर में कथित तौर पर घुसकर उस पर चाकू से कई बार हमला किया। अचानक हुए हमले की वजह से शेहॉर्न की गर्दन पर घाव हो गए और उसके हाथ और पेट पर भी चोटें आईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी एली को गंभीर हालत में छोड़कर चला गया। हालांकि, एली की जान बच गई है। वहीं, अब एली ने शिकायत दर्ज कराई है और शेहॉर्न ने दावा किया है कि निक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, उसका गला दबाया और बेल्ट से पीटकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया। एली ने बताया कि कुछ दिन पहले निक के घर में उसके साथ कथित तौर पर हिंसक हमला किया गया था। वहीं, अब मामला पुलिस के हाथ में है, इसलिए पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

,,
क्रूरता की हदें पार
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का मामला सामने आया हो। जी हां, ऐसी घटनाएं अक्सर देखने को मिलती हैं, जिसमें लोग इंसानियत भूल जाते हैं। फिर चाहे बात देश की हो या विदेश की। ऐसी घटनाएं किसी को भी यह सोचने पर मजबूर कर सकती हैं कि क्या ऐसा करना सही है? या फिर क्या इंसान इतना गिर गया है कि अपनी संतुष्टि के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

Share this story

Tags