Samachar Nama
×

क्या Titanic फेम एक्टर Leonardo DiCaprio ने चोरी-छिपे कर ली सगाई, इन्टरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही तस्वीर 

क्या Titanic फेम एक्टर Leonardo DiCaprio ने चोरी-छिपे कर ली सगाई, इन्टरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही तस्वीर 

हॉलीवुड न्यूज डेस्क - हॉलीवुड सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले काफी समय से एक्टर का नाम मॉडल विटोरिया सेरेटी के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों काफी समय से डेट कर रहे हैं। अब इस कपल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा है कि इन दोनों ने सगाई कर ली है। ये चर्चा तब शुरू हुई जब विटोरिया सेरेटी की सगाई वाली उंगली में अंगूठी देखी गई।

,,
क्या विटोरिया और लियोनार्डो की सगाई हो गई?

लियोनार्डो डिकैप्रियो का नाम अब तक कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह विटोरिया सेरेटी को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार साथ में पार्टी करते हुए भी देखा गया है। अब गुरुवार को सोशल मीडिया पर इस कपल की नई तस्वीरों ने फैन्स को हैरान कर दिया है। लियोनार्डो और विटोरिया को लॉस एंजिल्स में एक मैक्सिकन रेस्तरां में देखा गया।

,
इन तस्वीरों में जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वो थी हीरे की अंगूठी। विटोरिया सेरेटी अपनी अंगूठी को खूब फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. इस फोटो पर फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने सगाई कर ली है. एक यूजर ने लिखा- ये सगाई की अंगूठी जैसी लग रही है और अगर ऐसा है तो बधाई हो. एक अन्य यूजर ने लिखा- बधाई हो, आप दोनों की सगाई हो गई।

विटोरिया 23 साल छोटी हैं
बता दें, हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो अपनी उम्र से कम उम्र की लड़कियों को डेट करने के लिए भी काफी मशहूर हैं। विटोरिया सेरेटी लियोनार्डो डिकैप्रियो से भी 23 साल छोटी हैं। विटोरिया सेरेटी एक इटालियन मॉडल हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

Share this story

Tags