Samachar Nama
×

प्रिंस नरूला को गेम खेलते देख युविका चौधरी का भी मचल उठा मन, बोलीं- 'उन्हें एंजॉय करते देखा तो मैं भी आ गई'

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्ट्रेस युविका चौधरी हाल ही में अपने पति और एक्टर प्रिंस नरूला के साथ 'इंडियन गेम शो' में नजर आईं। शो में दोनों ने साथ मिलकर खूब मस्ती की और गेम्स का मजा लिया। युविका ने बताया कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से उन्होंने इस शो का हिस्सा बनने का फैसला किया।

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्ट्रेस युविका चौधरी हाल ही में अपने पति और एक्टर प्रिंस नरूला के साथ 'इंडियन गेम शो' में नजर आईं। शो में दोनों ने साथ मिलकर खूब मस्ती की और गेम्स का मजा लिया। युविका ने बताया कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से उन्होंने इस शो का हिस्सा बनने का फैसला किया।

एक्ट्रेस ने कहा कि जब उन्होंने प्रिंस को शो में गेम खेलते और पूरी तरह एंजॉय करते देखा, तो उनका भी मन हुआ कि वह इस एक्सपीरियंस का हिस्सा बनें और पति के साथ मिलकर मस्ती करें।

आईएएनएस के साथ बात करते हुए युविका चौधरी ने कहा, ''भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के साथ 'इंडियन गेम शो' में आना मेरे लिए काफी मजेदार और फ्रेश एक्सपीरियंस रहा। मैं इस शो में प्रिंस की वजह से आई। जब मैंने उन्हें यहां गेम खेलते और इतना एंजॉय करते देखा, तो मुझे लगा कि मैं भी यहां आकर उनके साथ इस एक्सपीरियंस को जीना चाहती हूं।''

युविका ने कहा, ''प्रिंस को गेम खेलते देखना और उनकी एनर्जी ने मुझे शो में आने के लिए मोटिवेट किया। हम दोनों वैसे भी साथ समय बिताते हैं, लेकिन इस तरह अचानक कोई गेम खेलना, साथ हंसना, एक-दूसरे से कॉम्पिट करना और एक-दूसरे की टांग खींचना हमारे लिए बिल्कुल अलग अनुभव था।''

होस्ट भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की युविका ने जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ''दोनों ने इस पूरे अनुभव को और भी ज्यादा मजेदार बना दिया। यह ऐसा शो है, जहां लोग अपने बचपन के दिनों को फिर से जी सकते हैं और सिर्फ खुद ही नहीं, बल्कि पूरी फैमिली के साथ इन मजेदार पलों का हिस्सा बन सकते हैं।''

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, दोनों की पहली मुलाकात रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' के दौरान साल 2015 में हुई थी। शो में प्रिंस को युविका पसंद आ गई थीं और उन्होंने उनके लिए अपनी फीलिंग्स भी जाहिर की थीं। बाद में युविका के शो से बाहर होने के बाद प्रिंस की नजदीकियां वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नोरा फतेही से बढ़ीं। उस समय दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें भी सामने आई थीं।

हालांकि, समय के साथ प्रिंस और युविका फिर एक-दूसरे के करीब आए। शो के बाद दोनों ने डेटिंग शुरू की और अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया। करीब तीन साल बाद दोनों ने 12 अक्टूबर 2018 को शादी कर ली और अक्टूबर 2024 में बेबी गर्ल का स्वागत किया। उनकी बेटी का नाम इकलिन नरूला है और उसका जन्म आईवीएफ के जरिए हुआ।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Share this story