Samachar Nama
×

वीर दास का ग्लोबल धमाका, न्यूयॉर्क के रेडियो सिटी म्यूजिक हॉल में करेंगे बड़ा स्टैंड-अप शो

मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय कॉमेडी को दुनिया के बड़े मंचों तक पहुंचाने वाले कॉमेडियन वीर दास अब अपने इंटरनेशनल करियर में एक और बड़ा पड़ाव जोड़ने जा रहे हैं। वीर दास 30 जनवरी 2027 को न्यूयॉर्क के मशहूर रेडियो सिटी म्यूजिक हॉल में अपना स्टैंड-अप शो करने वाले हैं। यह परफॉर्मेंस उनके चल रहे इंटरनेशनल टूर 'आई से वी रन' का हिस्सा होगी।

यह उनके लिए खास मौका है, क्योंकि रेडियो सिटी म्यूजिक हॉल को दुनिया के प्रतिष्ठित एंटरटेनमेंट वेन्यू में गिना जाता है।

अपने इस खास परफॉर्मेंस को लेकर वीर दास ने कहा, ''मुझे दुनिया के कई बड़े और प्रतिष्ठित वेन्यू पर परफॉर्म करने का मौका मिला है। मेरे लिए इन जगहों पर भारत को रिप्रेजेंट करना और भारतीय कॉमेडी को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाना बेहद खास अनुभव रहा है।''

न्यूयॉर्क के रेडियो सिटी म्यूजिक हॉल को लेकर वीर ने कहा, ''यह वह जगह है जहां कई दिग्गज कलाकार परफॉर्म कर चुके हैं। ऐसे में वहां अपना नया स्टैंड-अप शो करना मेरे लिए वाकई सम्मान की बात है।''

वीर ने आगे कहा, ''किसी कलाकार के करियर में कुछ ऐसे पल आते हैं जिन्हें वह लंबे समय तक याद रखता है और रेडियो सिटी म्यूजिक हॉल में परफॉर्म करना मेरे लिए ऐसा ही एक पल है। इन जगहों की एनर्जी को महसूस किया जा सकता है और एक कलाकार के तौर पर आप ऐसे अनुभवों से बहुत कुछ लेकर लौटते हैं।''

वीर दास का 'आई से वी रन' टूर लंदन के मशहूर रॉयल अल्बर्ट हॉल से शुरू हुआ था। अब यह टूर अलग-अलग देशों में आगे बढ़ रहा है। अगले महीने यह दुबई के कोका-कोला एरिना पहुंचेगा और इसके बाद जनवरी 2027 में न्यूयॉर्क के रेडियो सिटी म्यूजिक हॉल में वीर अपनी परफॉर्मेंस देंगे।

अपने अगले पड़ाव को लेकर वीर ने कहा, ''मैं उस स्टैंड-अप को न्यूयॉर्क ले जाने के लिए उत्साहित हूं, जिसकी शुरुआत लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल से हुई थी। इसे अब मैं जनवरी 2027 में न्यूयॉर्क लेकर जा रहा हूं।''

--आईएएनएस

पीके/एएस

Share this story