Samachar Nama
×

सुनील शेट्टी ने सनी देओल के जन्मदिन पर दी खास बधाई, कहा- मेरे प्यार और सम्मान में कोई कमी नहीं रही

मुंबई, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी फिल्म 'बॉर्डर' के सह-कलाकार सनी देओल को जन्मदिन की देर सारी शुभकामनाएं दी।

मुंबई, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी फिल्म 'बॉर्डर' के सह-कलाकार सनी देओल को जन्मदिन की देर सारी शुभकामनाएं दी।

मंगलवार को सुनील ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में एक फोटो शेयर कर अभिनेता को 'बेहतरीन, नेक दिल और चट्टान की तरह मजबूत इंसान' बताया।

सुनील ने 'बॉर्डर' फिल्म की शूटिंग के दौरान सनी के साथ ली गई एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा कि सनी पा, आपको जन्मदिन की बधाई देने में एक दिन की देरी हो गई। लेकिन, आपके लिए मेरे प्यार और सम्मान में कभी कोई कमी नहीं रही। आप हमेशा की तरह बेहतरीन, नेक दिल और चट्टान की तरह मजबूत इंसान बने रहें। आपको अधिक ताकत और खुशियां मिलें। मेरा ढेर सारा प्यार।

सोमवार को सनी देओल के बेटे और अभिनेता करण देओल ने अपने पिता के जन्मदिन पर उनके लिए एक दिल छू लेने वाला संदेश लिखा।

करण ने लिखा कि जन्मदिन मुबारक हो, पापा, मैं बहुत किस्मत वाला हूं कि आप मेरे साथ हैं। हमने साथ मिलकर जो हंसी-मजाक किए हैं, और आपने मुझे जो कुछ भी सिखाया है, आपके साथ बिताया हर पल खास है। आपसे हमेशा प्यार करता रहूंगा।

फिल्म इंडस्ट्री के कई अन्य लोगों ने भी सनी को उनके खास दिन पर शुभकामनाएं दी थीं।

फिल्म निर्माता सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​ने पोस्ट में लिखा कि जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, सनी सर। एक सच्चे हीरो, एक सच्चे लीजेंड, एक बेहतरीन पिता, एक अच्छे बेटे, एक शानदार दोस्त और सबसे बढ़कर, एक बहुत ही नेक इंसान को जन्मदिन मुबारक।

उन्होंने आगे लिखा कि सर, आपमें कुछ वाकई बहुत खास है। ऐसा सिर्फ मुझे ही नहीं लगता, बल्कि हर उस इंसान को लगता है जिसे आपके साथ काम करने का मौका मिलता है। लोग सिर्फ आपकी तारीफ ही नहीं करते, बल्कि आपसे प्यार करने लगते हैं। पूरी यूनिट ही आपसे प्यार करने लगती है! आपका अपनापन, आपकी सादगी और आप जैसे इंसान हैं, उसे देखकर हर कोई आपके लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। यही आपके व्यक्तित्व का जादू है, और यही बात आपको इतना खास बनाती है।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

Share this story