Samachar Nama
×

संतानम की हॉरर-कॉमेडी 'लव बाइट' की रिलीज डेट आई सामने, 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

चेन्नई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'लव बाइट' में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता संतानम ने शनिवार को घोषणा की कि उनकी फिल्म इस साल 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्देशक सेल्विन राज जेवियर की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है।

चेन्नई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'लव बाइट' में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता संतानम ने शनिवार को घोषणा की कि उनकी फिल्म इस साल 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्देशक सेल्विन राज जेवियर की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है।

अपने एक्स टाइमलाइन पर संतानम ने लिखा, "जॉम्बी पराक। 'लव बाइट' 18 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है।

अभिनेता ने इस वर्ष अक्टूबर में ही फिल्म की शूटिंग पूरी होने की घोषणा कर दी थी। तब अभिनेता ने एक वीडियो क्लिप शेयर की थी, जिसमें फिल्म के सेट से ली गई बीटीएस (बिहाइंड द सीन्स) क्लिप्स शामिल थीं। वीडियो के आखिर में पूरी यूनिट को केक काटकर फिल्म की शूटिंग पूरी करते हुए दिखाया गया था।

फिल्म के मेकर्स ने इस वर्ष मई में फिल्म के टाइटल की घोषणा की थी। एजीएस प्रोडक्शंस की क्रिएटिव प्रोड्यूसर अर्चना कलपति ने अपने एक्स टाइमलाइन पर यह घोषणा की थी।

उन्होंने कहा था, "अपनी आने वाली फिल्म की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है, जिसमें बेहद प्रतिभाशाली संतानम सर और हमारे अपने डायरेक्टर सेल्विन राज जेवियर शामिल हैं। एजीएस की तरफ से यह एक बहुत ही मजेदार और रोमांचक फिल्म होने वाली है, जिसमें बेहतरीन कलाकारों और टेक्निकल क्रू की टीम काम कर रही है।

अभिनेता संतानम ने भी अपने एक्स टाइमलाइन पर इस नई फिल्म में काम करने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। अभिनेता ने कहा, "अपनी अगली फिल्म के लिए एजीएस प्रोडक्शन और सेल्विन राज जेवियर के साथ जुड़कर बहुत खुश हूं।

फिल्म में अभिनेत्री अपर्णा दास फीमेल लीड रोल में हैं। उन्हें समीक्षकों द्वारा सराही गई रोमांटिक एंटरटेनर फिल्म 'दादा' में उनके अभिनय के लिए काफी तारीफ मिली थी।

डायरेक्टर सेल्विन राज जेवियर अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'कंज्यूरिंग कन्नप्पन' के लिए जाने जाते हैं, जिसे एजीएस एंटरटेनमेंट ने ही प्रोड्यूस किया था।

उस फिल्म में अभिनेता सतीश मुख्य भूमिका में थे और वह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। सतीश ने फिल्म में कन्नप्पन का मुख्य किरदार निभाया था, जो दर्शकों को खूब हंसाने वाली एक मजेदार फिल्म थी। इसने न केवल बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की, बल्कि इसे समीक्षकों से भी काफी तारीफ मिली।

मई में घोषित 'लव बाइट' के टाइटल पोस्टर को देखकर ऐसा लगा कि 'कंज्यूरिंग कन्नप्पन' की तरह यह फिल्म भी एक हॉरर-कॉमेडी होगी।

टाइटल पोस्टर में एक कब्रिस्तान दिखाया गया था, जिसमें कब्रों से कई हाथ बाहर निकल रहे थे। कुछ कब्रें खाली थीं और फिल्म का नाम इस तरह लिखा गया था जिससे ऐसा लगे कि कहानी मरे हुए लोगों से जुड़ी है। कुल मिलाकर, टाइटल पोस्टर से यह साफ हो गया था कि यह फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी होगी।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share this story