Samachar Nama
×

'करुप्पु' को लेकर आरजे बालाजी ने किया अफवाहों का खंडन, कहा- '10 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी फिल्म'

चेन्नई, 10 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता सूर्या की नई फिल्म 'करुप्पु' का इंतजार फैंस बड़ी ही बेसब्री के साथ कर रहे है। हाल ही में फिल्म को लेकर अफवाहें सामने आई थीं कि यह 10 अप्रैल को रिलीज होगी, लेकिन फिल्म के निर्देशक और अभिनेता आरजे बालाजी ने इन अफवाहों को खारिज किया है।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया और बताया कि अभी फिल्म की रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि फैंस को इसके बारे में अगले हफ्ते या दस दिन में अपडेट मिलेगा।

वीडियो में आरजे बालाजी ने सीधे फैंस से बात की और कहा, "मुझे पता है कि सूर्या सर के बहुत से फैंस निराश हैं, क्योंकि फिल्म का इंतजार लंबा हो रहा है। मैं भी लगभग दो साल से काम कर रहा हूं। इसलिए, आपका इंतजार सार्थक होगा। हमारा समय लेने का कोई इरादा नहीं है। एक हफ्ते से 10 दिन में, हम आपसे फिल्म के रिलीज होने के अपडेट के साथ मिलेंगे।''

उन्होंने कहा, ''फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी। ये अफवाहें पूरी तरह गलत हैं। कुछ लोग कह रहे थे कि मेरे और प्रोड्यूसर के बीच झगड़ा है, या प्रोड्यूसर और म्यूजिक डायरेक्टर के बीच लड़ाई हो रही है। ऐसी बातें केवल अफवाहें हैं, इनमें कोई भी सच्चाई नहीं है।''

आरजे बालाजी ने पहले भी फैंस के लिए वीडियो जारी करते हुए बताया था कि 'करुप्पु' पूरी तरह तैयार है, लेकिन टीम फिलहाल ज्यादा प्रमोशन नहीं करना चाहती। अगर फिल्म रिलीज से पहले बहुत ज्यादा हाइप बन जाएगा और फिल्म उस उम्मीद पर खरी नहीं उतरी, तो फैंस निराश हो सकते हैं। इसलिए टीम ने फैसला किया कि सही समय पर ही फिल्म रिलीज होगी।

फिल्म में सूर्या के अलावा, अभिनेत्री त्रिशा मुख्य किरदार में हैं। वहीं मलयालम एक्टर इंद्रांस, शिवदा, स्वासिका और तमिल एक्टर योगी बाबू भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

--आईएएनएस

पीके/एएस

Share this story

Tags