Samachar Nama
×

मेरे लिए 'मिसमैच्ड' की डिंपल आहूजा को अलविदा कहना मुश्किल : प्राजक्ता कोली

मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। वेब सीरीज 'मिसमैच्ड' पिछले कुछ सालों में युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रही है। इसी सीरीज की मुख्य किरदार डिंपल आहूजा ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई, जिसे प्राजक्ता कोली ने निभाया था। इस बीच अब प्राजक्ता ने अपने इस लंबे सफर को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा की। उन्होंने बताया कि यह किरदार उनके लिए सिर्फ एक भूमिका नहीं रहा, बल्कि उनकी पहचान का हिस्सा बन गया है।

मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। वेब सीरीज 'मिसमैच्ड' पिछले कुछ सालों में युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रही है। इसी सीरीज की मुख्य किरदार डिंपल आहूजा ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई, जिसे प्राजक्ता कोली ने निभाया था। इस बीच अब प्राजक्ता ने अपने इस लंबे सफर को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा की। उन्होंने बताया कि यह किरदार उनके लिए सिर्फ एक भूमिका नहीं रहा, बल्कि उनकी पहचान का हिस्सा बन गया है।

शेखर सुमन के शो में बातचीत के दौरान प्राजक्ता कोली ने कहा, ''डिंपल आहूजा का किरदार मेरे लिए बेहद खास है। जब शूटिंग का आखिरी सीजन चल रहा है, तो हर दिन यह एहसास होता है कि मैं धीरे-धीरे डिंपल से दूर हो रही हूं। मेरे लिए डिंपल को अलविदा कहना मुश्किल है। इतने सालों तक एक किरदार को जीने के बाद उससे अलग होना भावनात्मक रूप से बहुत कठिन होता है।''

प्राजक्ता कोली ने कहा, ''भले ही लोग डिंपल आहूजा को सिर्फ एक काल्पनिक किरदार समझें, लेकिन मेरे लिए यह अनुभव बहुत वास्तविक और निजी रहा है। यह किरदार मेरे करियर के सबसे खास अनुभवों में से एक है, जिसने मुझे एक अलग पहचान दी है।''

डिंपल आहूजा के किरदार की खासियत बताते हुए प्राजक्ता ने कहा, ''जब यह रोल मुझे मिला था, तब इसके लुक पर कोई जोर नहीं दिया गया था। न तो यह तय किया गया था कि वह कैसी दिखेगी और न ही उसके व्यक्तित्व को किसी दायरे में बांधा गया था। किरदार की असली पहचान उसकी सोच, उसके सपनों और उसकी महत्वाकांक्षाओं से बनाई गई थी। डिंपल एक ऐसी लड़की है जो कोडिंग और गेमिंग में रुचि रखती है और अपने लक्ष्य को लेकर बेहद स्पष्ट है।''

उन्होंने आगे बताया, ''डिंपल का किरदार इसलिए भी खास है क्योंकि वह प्यार और रिश्तों को लेकर शुरुआत में बहुत ज्यादा सोचती नहीं है। लेकिन जब उसकी जिंदगी में एक ऐसा इंसान आता है जो उसकी सोच को बदल देता है, तो उसकी दुनिया धीरे-धीरे बदलने लगती है। यही बदलाव इस किरदार को वास्तविक और दर्शकों से जुड़ा हुआ बनाता है।''

अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर बात करते हुए प्राजक्ता कोली ने बताया, ''मैं जल्द ही नेटफ्लिक्स की सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' में नजर आएंगी, जो कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना की भूमिका पर आधारित है। भारतीय वायुसेना से जुड़ी इस कहानी में मेरा किरदार छोटा जरूर है, लेकिन मेरे लिए यह एक बेहद महत्वपूर्ण अनुभव है। इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है।''

--आईएएनएस

पीके/पीएम

Share this story

Tags