Samachar Nama
×

पेनेलोप क्रूज ने पति के साथ रिश्ते को लेकर की बात, बोलीं- मैं अभी भी सीख रही हूं

लॉस एंजिल्स, 5 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री पेनेलोप क्रूज ने पति के साथ अपने रिश्ते के अनुभव का साझा किया है। उनका कहना है कि पति जेवियर बार्डेम के साथ उनका रिश्ता सीखने का एक अनुभव रहा है।

लॉस एंजिल्स, 5 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री पेनेलोप क्रूज ने पति के साथ अपने रिश्ते के अनुभव का साझा किया है। उनका कहना है कि पति जेवियर बार्डेम के साथ उनका रिश्ता सीखने का एक अनुभव रहा है।

'पीपल' मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री पेनेलोप क्रूज ने कहा कि शादी के 15 साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी वह अपने पति जेवियर बार्डम के साथ अपने रिश्ते में "अभी भी सीख रही हैं"।

52 वर्षीय अभिनेत्री ने अपनी नई फिल्म 'द इनवाइट' के प्रमोशन के दौरान अपने रिश्ते के बारे में बात की। उनका मानना ​​है कि ओलिविया वाइल्ड के डायरेक्शन में बनी कॉमेडी फिल्म एक डिनर पार्टी में दो जोड़ों के रिश्तों पर आधारित है। उनका कहना है कि लोगों को ऐसी कहानियां इसलिए इतनी पसंद आती है, क्योंकि बहुत से लोग अपने पार्टनर के बारे में नई-नई बातें पता करते रहते हैं, चाहे वे कितने भी समय से साथ क्यों न हों।

उन्होंने मैगजीन से कहा, "मुझे लगता है कि मैं (अपने रिश्ते में) अभी भी सीख रही हूं, आप जानते हैं? और मैं ऐसे व्यक्ति के साथ हूं जिसे मैं 33 साल से जानती हूं। मैं उस व्यक्ति को सच में जानती हूं, लेकिन बात यह है कि क्या कोई ऐसा दिन आता है जब आप सच में खुद को जान पाते हैं? नहीं। तो अपने पार्टनर के साथ भी ऐसा ही है।"

अभिनेत्री पेनेलोप क्रूज और 57 वर्षीय उनके पति जेवियर बार्डेम की पहली मुलाकात 1992 में स्पैनिश डार्क कॉमेडी 'जामोन जैमोन' की शूटिंग के दौरान हुई थी। मैगजीन के अनुसार, उनके बीच रोमांटिक रिश्ता तब तक नहीं बना जब तक कि वे 2008 की फिल्म 'विकी क्रिस्टीना बार्सिलोना' के लिए दोबारा साथ नहीं आए।

कॉमेडी-ड्रामा के सेट पर बिताए समय को याद करते हुए उन्होंने कहा, "हममें से कोई भी पहल नहीं कर रहा था।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं पता कि हम शर्मीले थे या बहुत ज्यादा प्रोफेशनल बनने की कोशिश कर रहे थे। शूटिंग का आखिरी दिन आ गया और कुछ नहीं हुआ। तो मैंने सोचा, 'अरे यार, बेहतर होगा कि हम ड्रिंक कर लें।' किस्मत से हमारे एक दोस्त ने रैप पार्टी रखी और बस, बाकी तो इतिहास है। भगवान का शुक्र है।"

2024 में 'जेंटलमैन जर्नल' के साथ एक इंटरव्यू में जेवियर बार्डेम ने कहा कि उनके खास रिश्ते की एक वजह यह है कि वे मशहूर होने से पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे।

एक्टर ने कहा था, "हम एक-दूसरे से तब मिले और एक-दूसरे को तब जाना, जब कोई शोर-शराबा नहीं था, सफलता नहीं मिली थी और कोई हमें अलग नजरिए से नहीं देखता था (यानी हम जो अब बन गए हैं) उस वजह से नहीं।"

बता दें कि पेनेलोप क्रूज और जेवियर बार्डेम अपने रिश्ते को काफी निजी रखते हैं। दोनों ने जुलाई 2010 में बहामास में एक निजी समारोह में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं। बेटे लियो का जन्म 2011 में हुआ था। जबकि बेटी लूना एनसिनास क्रूज का जन्म 2013 में हुआ था।

--आईएएनएस

एसडी/एएस

Share this story

Tags