Samachar Nama
×

टेलर स्विफ्ट की शादी में पॉल मैकार्टनी का परफॉर्मेंस, गाया बीटल्स का सुपरहिट गाना

लॉस एंजिल्स, 5 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट और उनके पति ट्रैविस केल्से की शादी का जश्न उस समय और भी खास बन गया, जब दुनिया के सबसे मशहूर संगीतकारों में से एक पॉल मैकार्टनी ने अपनी यादगार प्रस्तुति से सभी मेहमानों का दिल जीता।

लॉस एंजिल्स, 5 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट और उनके पति ट्रैविस केल्से की शादी का जश्न उस समय और भी खास बन गया, जब दुनिया के सबसे मशहूर संगीतकारों में से एक पॉल मैकार्टनी ने अपनी यादगार प्रस्तुति से सभी मेहमानों का दिल जीता।

84 वर्षीय दिग्गज गायक और द बीटल्स के सदस्य पॉल मैकार्टनी ने न्यूयॉर्क सिटी के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित स्टार-स्टडेड वेडिंग रिसेप्शन में द बीटल्स का सुपरहिट गाना 'आई वांट टू होल्ड योर हैंड' गाया। उनकी इस प्रस्तुति ने शादी के जश्न को यादगार बना दिया।

'पीपल' मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी की रस्में पूरी होने के बाद टेलर स्विफ्ट की मां एंड्रिया स्विफ्ट ने सभी मेहमानों को रिसेप्शन हॉल में आमंत्रित किया, जहां पहले से ही एक भव्य मंच तैयार किया गया था। यहीं पर पॉल मैकार्टनी ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।

रिसेप्शन में मशहूर गायिका स्टीवी निक्स ने भी परफॉर्म किया। स्टीवी निक्स कई वर्षों से टेलर स्विफ्ट की करीबी दोस्त और उनकी मेंटर मानी जाती हैं।

टेलर स्विफ्ट और पॉल मैकार्टनी के बीच एक-दूसरे के लिए सम्मान और प्रशंसा किसी से छिपी नहीं है। दोनों साल 2020 में रोलिंग स्टोन मैगजीन के कवर पेज पर भी साथ नजर आ चुके हैं।

हाल ही में टेलर स्विफ्ट ने पॉल मैकार्टनी के नए एल्बम 'द बॉयज ऑफ डंगियन लेन' से जुड़ी उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट भी शेयर की थी। 2 जून को शेयर किए गए इस पोस्ट में टेलर ने पॉल को 'हमेशा असाधारण कलाकार' बताया और लिखा कि वह उनसे हमेशा प्रेरित होती रहती हैं।

यह पोस्ट उस इंटरव्यू के कुछ दिनों बाद आई थी, जिसमें बीबीसी साउंड्स ने पॉल मैकार्टनी से पूछा था कि क्या वह टेलर स्विफ्ट को इतनी बड़ी वैश्विक लोकप्रियता संभालने के लिए कोई सलाह देना चाहेंगे।

इस पर पॉल मैकार्टनी ने कहा, "हम दोनों की लोकप्रियता में समानता जरूर है। टेलर स्विफ्ट आज दुनिया भर में उतनी ही मशहूर हैं, जितने कभी हम थे, लेकिन सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि उन्हें किसी सलाह की जरूरत है।"

उन्होंने कहा कि अगर टेलर स्विफ्ट कभी उनसे सलाह मांगेंगी तो वह जरूर मदद करेंगे। पॉल मैकार्टनी ने मुस्कुराते हुए कहा, "मैं उस पीढ़ी के लिए बड़े भाई जैसा हूं। या सच कहूं तो अब दादाजी जैसा।"

पॉल मैकार्टनी ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी नैन्सी शेवेल और बेटी स्टेला मैकार्टनी की ओर से आयोजित पार्टियों में उनकी मुलाकात टेलर स्विफ्ट के अलावा बिली आइलीश और ओलिविया रोड्रिगो जैसी युवा गायिकाओं से भी हुई है।

उन्होंने कहा, "ये सभी बेहद अच्छे और शानदार लोग हैं। मुझे इनकी आवाज बहुत पसंद है। अगर इन्हें कभी मेरी सलाह की जरूरत होगी तो मैं खुशी-खुशी मदद करूंगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इन्हें इसकी जरूरत है।"

--आईएएनएस

वीकेयू/डीकेपी

Share this story

Tags